---Advertisement---

रांची:होटल में पुलिस की रेड,सेक्स रैकेट का भंडाफोड़,दो युवती समेत 6 गिरफ्तार

On: June 16, 2026 5:25 PM
---Advertisement---

रांची :राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस ने एक होटल में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर शिवम पैलेस होटल में छापेमारी कर पुलिस ने छह लोगों को हिरासत में लिया है। इनमें होटल प्रबंधन से जुड़ा एक व्यक्ति, दो युवतियां और तीन अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि होटल में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। शिकायतों की पुष्टि होने के बाद रांची पुलिस की विशेष टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने सभी को अपने कब्जे में ले लिया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हिरासत में ली गई दो युवतियां पश्चिम बंगाल की रहने वाली हैं। मामले की जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि उन्हें रांची कौन लेकर आया था और इस पूरे नेटवर्क में किन-किन लोगों की भूमिका है। पुलिस होटल के दस्तावेज, रजिस्टर और अन्य रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
फिलहाल सभी संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि कथित गतिविधियां कब से संचालित हो रही थीं और इसके पीछे कौन लोग सक्रिय थे। मामले की जांच आगे बढ़ने के साथ और भी खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

एसआईआर प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध बनाने की आवश्यकता : राहुल बल

झारखंड सरकार की इंटर्नशिप योजना के तहत वीमेंस यूनिवर्सिटी की छात्राओं ने बागबेड़ा के नवाचारों का किया अध्ययन

जेन-जी और छोटे शहरों के ग्राहकों ने बदली फूड कॉमर्स की तस्वीर, फ्लिपकार्ट की फूड कैटेगरी 50 प्रतिशत बढ़ी

वर्ल्ड प्रीमियर में दिखी नई निसान टेक्टॉन की झलक: सबसे अलग पहचान के साथ नया रास्ता बनाने आ रही है नई एसयूवी

समाजसेवी स्व० केदार महतो को 18 वीं पुण्यतिथि पर जयालक्ष्मी नाट्य कला मंदिरम ने दी श्रद्धांजलि

मझिआंव पुलिस ने पशु क्रूरता व गोवंश संरक्षण अधिनियम के आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा