---Advertisement---

श्री बंशीधर नगर: दो दिनों से घर से निकला युवक नहीं लौटा, परिजनों ने थाने में दिया आवेदन

On: June 7, 2026 7:47 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा): श्री बंशीधर नगर थाना क्षेत्र के धमनी गांव स्थित भवनाथपुर मोड़ हनुमान मंदिर के समीप निवासी एक युवक पिछले दो दिनों से लापता है। युवक के अचानक घर से गायब होने के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है और उसकी लगातार तलाश की जा रही है।

लापता युवक की पहचान स्थानीय निवासी अमोद कुमार के 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अंकित 6 जून 2026 को सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन और रिश्तेदारों से संपर्क करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका है।

परिजनों ने आशंका जताई है कि अंकित पिछले कुछ दिनों से रोजगार के सिलसिले में बाहर जाने की बात कर रहा था। संभावना जताई जा रही है कि वह काम के सिलसिले में बिना किसी को बताए घर से निकल गया हो। हालांकि परिजन किसी भी संभावना से इनकार नहीं कर रहे हैं और उसकी सुरक्षित वापसी को लेकर चिंतित हैं।

इस संबंध में युवक के पिता अमोद कुमार ने श्री बंशीधर नगर थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्र की बरामदगी की मांग की है। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए युवक की तलाश में जुटी हुई है।

बताया गया कि अंकित कुमार की लंबाई लगभग 5 फीट 3 इंच है। घर से निकलते समय उसने ग्रे रंग का लोअर, ग्रे रंग की टी-शर्ट तथा हवाई चप्पल पहन रखी थी।

परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को युवक के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस अथवा परिजनों को सूचित करें। अंकित को एक मेहनती एवं युवा व्यवसायी के रूप में क्षेत्र में जाना जाता है। युवक के लापता होने की खबर के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता देखी जा रही है।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now