झारखंड

मनिका :- लोगों ने एक दूसरे को गले से गले मिलकर बकरीद की बधाई दी।

ख़बर को शेयर करें

लातेहार :- जिले के मनिका प्रखंड क्षेत्र के नामुदाग पंचायत स्थित जामा मस्जिद ईद उल अजहा की नमाज मौलाना मुस्ताक रजा के द्वारा 7:30 मे पढ़ाया गया। मुख्य रूप से उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र किंडो व नामुदाग पंचायत के मुखिया दिनेश सिंह उपस्थित थे।वही प्रखंड विकास पदाधिकारी वीरेंद्र किंडो ने कहा कि प्यार और बलिदान का महापर्व बकरीद पूरे मनिका क्षेत्र में मनाया जा रहा है उन्होंने कहा आपसी सौहार्द एवं भाईचारा से रहने का संदेश दिया।

मनिका पूरे प्रखंड वासियों को बकरीद पर्व का बधाई दिया। इस मौके पर लोगों ने विभिन्न ईदगाहों मे मस्जिदों मे बकरीद की नमाज अदा कर अल्लाह को खुश करने के लिए अपने पशुओं की बलि दी। पूरे प्रखंड क्षेत्र में ईदगाह में लोगों ने नमाज अदा की मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले लग कर बकरीद की बधाई दी। वही दिनेश सिंह मुखिया ने अपने पंचायत वासियों को बकरीद की बधाई दी उन्होंने कहा मुसलमान भाइयों के संपूर्ण एवं बलिदान का त्यौहार है। अपने पंचायत के लोगों से गले मिलकर आपसी भाईचारा बनाकर रखने की बात कही। वहीं विकास प्रखंड पदाधिकारी वीरेंद्र किंडो एवं एसआई मांझी, एसआई मनोज दुबे, पुलिस बल के द्वारा मस्जिदों की चौकीसी व्यवस्था की गई थी।

मौके मस्जिद का सदर हसीब आलम, सिगरेटरी इनामुल हक, सदर कौशल साहब, कासिम साहब, येनुल हक, सफीक, सगीर, आबिद, सलेमान, मोजिम, तोपिक, तमाम मुस्लिम समुदाय के लोग एक दूसरे को बकरीद की बधाई दिया।

मनिका / नागेंद्र कुमार यादव

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।