---Advertisement---

डबल ओलंपिक मेडल लेकर स्वदेश लौटीं मनु भाकर, दिल्ली एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

On: August 7, 2024 6:20 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: दो ओलंपिक मेडल के साथ बुधवार को स्वदेश लौटी मनु भाकर का दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत हुआ। हजारों की संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए एयरपोर्ट पहुंचे। वहीं, मनु भाकर को लेने उनके माता-पिता एयरपोर्ट पर आए थे। माता-पिता का कहना था कि दो पदक जीतकर मनु ने जो उपलब्धि हासिल की है वह किसी भी माता-पिता के लिए गर्व की बात है।

पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने वुमेंस 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीता, जबकि 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट में उन्होंने सरबजोत सिंह के साथ मिलकर ब्रॉन्ज मेडल जीता। उनके पास एक ही ओलंपिक में तीन पदक जीतने का मौका था, लेकिन वह 25 मीटर पिस्टल वुमेंस इवेंट के फाइनल में चौथे स्थान पर रहीं और पदकों की हैट्रिक लगाने से चूक गईं, लेकिन फिर भी उन्होंने इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करा लिया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now