July 26, 2026

रांची समेत कई जिलों में दिनभर छाये रहेंगे बादल:झारखंड में सक्रिय हुआ मॉनसून, 18 से ज्यादा जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

comp-2-341761010234_1785028653.gif


झारखंड में मॉनसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, जिसके कारण रविवार को राज्य के अधिकांश जिलों में मौसम का मिजाज बदल जाएगा. मौसम विभाग के मुताबिक, आज 18 से 20 जिलों में दिनभर बादल छाए रहेंगे. कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश और गरज के साथ बौछारें देखने को मिल सकती हैं। रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, हजारीबाग, रामगढ़, देवघर, दुमका, पाकुड़, साहिबगंज, जामताड़ा और गोड्डा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसके अलावा 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आंधी-तूफान आने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है. बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर: मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड में साफ दिख रहा है. इसके प्रभाव से 25 से 31 जुलाई तक प्रदेश में लगातार बारिश की संभावना है. राजधानी रांची में भी 28 जुलाई तक आसमान में बादल छाये रहने और रुक-रुक कर बारिश होने की चेतावनी दी गयी है. 27 जुलाई को रांची, खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में आंधी के साथ भारी बारिश हो सकती है. 28 जुलाई को भी रांची और आसपास के जिलों में इसी तरह का मौसम रहेगा. खासकर सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम में भारी बारिश और आंधी की आशंका है. उधर, लातेहार के महुआडांड़ थाना क्षेत्र के बहेराटोली गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 70 वर्षीय सिरिल लकड़ा की मौत हो गयी. हवा की गुणवत्ता बेहतर है, लेकिन बारिश की अभी भी कमी है. लगातार बारिश से प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम सुहावना बना रहेगा. रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, पश्चिमी सिंहभूम और हजारीबाग में अपेक्षाकृत कम तापमान के कारण आर्द्रता भी कम हो जायेगी. जहां धनबाद, बोकारो, देवघर, साहिबगंज और पाकुड़ में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं रांची, गुमला, खूंटी, सिमडेगा और लोहरदगा में यह 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. बरसात वाले इलाकों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री कम रहने की उम्मीद है. वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) भी बेहतर होने की संभावना है, रांची में यह 35-50, जमशेदपुर में 40-60, धनबाद में 60-80 और बोकारो में 55-75 के बीच रहेगा। हालांकि, राज्य में 1 जून से 25 जुलाई तक सामान्य से 27 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है. इस दौरान 444.3 मिमी के मुकाबले सिर्फ 323.4 मिमी बारिश हुई है. चतरा, देवघर, गढ़वा, पाकुड़, पलामू, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा और गोड्डा में बारिश की स्थिति अब भी सबसे कमजोर बनी हुई है.

Source link

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed