राहे में शहीद बिरसा मुंडा उलगुलान दिवस मनाया गया

On: June 10, 2024 1:11 AM

---Advertisement---
दिनेश बनर्जी
राहे : – झारखंड राज्य किसान सभा के तत्वावधान में शहीद बिरसा मुंडा उलगुलान दिवस राहे, नुरू, इरिसेरेंग , कंताटोला गांव में शहीद बिरसा मुंडा प्रतिमा स्थल पर मनाया गया, एवं जल, जंगल, जमीन की रक्षा का शपथ लिया गया। जल, जंगल,जमीन हमारा है, झारखंड से कारपोरेट को भगाना है,बिरसा के रास्ते बढ़ेंगे, लड़ेंगे, बिरसा उलगुलान अमर रहे आदि नारे लग रहे थे। शहीद बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात किसान नेता सुफल महतो ने बिरसा के जीवनी पर विस्तृत रूप में चर्चा करते हुए कहा बिरसा के जन्मस्थली में किसान विरोधी केन्द्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा सहित 20 केन्द्रीय मंत्रीओं को हराकर किसान आन्दोलन में बर्बर दमन का किसानों ने बदला चुकाया , लिखित समझौता के दो साल बाद भी अन्न दाता किसानों के फसलों के लिए एम एस पी की कानूनी गारंटी पूरा नहीं कर देश के करोड़ों किसानों के साथ विश्वासघात के खिलाफ बिरसा के रास्ते किसान आन्दोलन ओर तेज होगा, संविधान, लोकतंत्र,व देश की रक्षा के लिए लोकसभा चुनाव में उभरे मजबूत विपक्ष मोदी सरकार की तानाशाही पर लगाम लगाएगा। इसके अलावे माकपा राज्य कमिटी सदस्य सह महिला नेत्री रंगोवती देवी, जिला कमिटी सदस्य जयपाल सिंह मुंडा, भुवनेश्वर मुंडा, जिला कौंसिल सदस्य सनातन मुंडा,लोकल कमिटी सदस्य श्रवन मुंडा, शंकर मुंडा, पांडू मुंडा, पंचानन मुंडा,मुखिया संतोष मुंडा, दामोदर प्रजापति,मदन मुंडा, महावीर प्रजापति, पोली गोंझू,राजू मुंडा सोमवारी देवी,मंजुड़ा देवी,चुमानी देवी शशिवाला देवी, नरोत्तम अहिर,पूरणी देवी रीता मुंडा,कमिला देवी, रामसिंह मुंडा, विष्णु मुंडा, विकास मुंडा, भुवनेश्वर लोहरा, पुष्कर मुंडा, विशेश्वर मुंडा,बुधलाल मुंडा,डोमन मुंडा,पंचु मुंडा, महीराम मुंडा,सुकु मुंडा आदि ने संबोधित किया। काफी संख्या में आदिवासी किसान,महिला, पुरुष उपस्थित थे।