---Advertisement---

हिंडाल्को मूरी वर्क्स यूनिट में ‘पोषित बचपन’ डॉक्युमेंट्री लांच किया गया – कुपोषण के खिलाफ सामूहिक प्रयास

On: April 30, 2025 9:38 AM
---Advertisement---

मूरी (रांची) :- हिंडाल्को मूरी वर्क्स यूनिट के Gyan Galore Venue मंगलवार के दिन एक महत्वपूर्ण क्षण आया जब बहुप्रतीक्षित डॉक्युमेंट्री “पोषित बचपन” का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया। यह डॉक्युमेंट्री सिल्ली प्रखंड में कुपोषण से निपटने के लिए चलाए गए सामुदायिक पोषण अभियान की प्रेरणादायक यात्रा और इसके सकारात्मक प्रभावों को दर्शाती है।

यह पहल हिंडाल्को मूरी वर्क्स की CSR टीम और राजकुमारी फाउंडेशन की संयुक्त भागीदारी से संचालित की जा रही है। अब तक इस अभियान के तहत 800 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य स्क्रीनिंग की गई, जिनमें से 154 कुपोषित बच्चों की पहचान कर उन्हें विशेष पोषण शिविर, चिकित्सा सहायता और पोषण किट उपलब्ध कराई गई। इस प्रयास का सकारात्मक परिणाम चार पंचायतों – बिसरिया, वेस्ट मूरी, बांसारुली और कोचों – में स्पष्ट रूप से देखा गया, जहाँ 78% बच्चों में वजन में सुधार दर्ज किया गया। यह पहल बच्चों के पोषण स्तर को सुधारने के साथ-साथ स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। यह न केवल स्वास्थ्य सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करता है, बल्कि समुदाय में जागरूकता,भागीदारी और व्यवहार परिवर्तन को भी बढ़ावा देता है।

डॉक्युमेंट्री लॉन्च कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में शामिल थे:

हिंडाल्को मूरी वर्क्स से – डॉ.सौरव घोष, कुमार अविनाश प्रताप सिंह (Asst. General Manager, ER),सौमेंदु हाज़रा,भारत सिंह, प्रभात तिवारी, नितीश सिंह,अभिजीत सेन,श्याम गुप्ता,अतुल श्रीवास्तव, शेखर,केनेथ ड्वाज,नवनीत श्रीवास्तव, प्रसंता बोस,संदीप पाटिल,अरुण राय इत्यादि।

राजकुमारी फाउंडेशन से परियोजना प्रमुख सुप्रिया सिंह, डाइटीशियन मौसम कुमारी, तथा टीम सदस्य सनी प्रसाद और गोवर्धन महतो ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।“पोषित बचपन” डॉक्युमेंट्री न केवल एक फिल्म है,

बल्कि यह एक आशा की किरण है जो यह दिखाती है कि सामूहिक प्रयासों से कैसे समाज के सबसे नाजुक वर्ग – बच्चों – के जीवन में स्थायी बदलाव लाया जा सकता है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जन सहयोग से शुरू हुआ सरस्वतिया नदी पुनरुद्धार अभियान, गाद हटाने का कार्य प्रारंभ

गढ़वा में टॉफ़कॉन एक्सटी सरिया का भव्य लॉन्च,पहले ही दिन 501 टन बुकिंग; निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सबसे महत्वपूर्ण : SDM

जमशेदपुर:डीएसपी मनोज कुमार व सतीश कुमार सिन्हा का कुर्मी महासभा ने किया अभिनंदन

जिला कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में “शिकायत/निवारण कार्य दिवस” में शामिल हुए कांग्रेसी

जमशेदपुर:घाटशिला में ख्वाजा इरफान शाह बाबा के सालाना उर्स में विधायक मंगल कालिंदी ने की चादरपोशी

जमशेदपुर:टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन ने झारखंड इंटक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह को किया गया नमन