---Advertisement---

संत जोसेफ चर्च सहित प्रखंड के अन्य चर्चों में 40 जोड़ों की सामूहिक शादी संपन्न

On: December 27, 2023 2:21 PM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

लातेहार:- महुआडांड़ प्रखंड के संत जोसेफ चर्च सहित संत जेवियर चर्च गोठगांव, पकरी पाठ, चेतमा एवं तुन्दटोली सहित प्रखंड के विभिन्न चर्चों मे बुधवार को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पल्ली पुरोहितों द्वारा इसाई धर्म विधि से विवाह संस्कार में समाज के नियमों के अनुसार विवाह सूत्र में बांधा गया एवं सामाजिक व धार्मिक अधिकार दिये गये।

इस दौरान प्रखंड में कुल 40 जोड़ों की सामूहिक शादी कराई गई। चर्च में सभी जोड़ों की पवित्र विवाह संस्कार की आशीष हुई एवं महाप्रसाद ग्रहण कर पति पत्नी के रूप में एक दूसरे को जीवन साथी चुना। विवाह में आये सैकड़ो लोगों ने जोड़ों को बधाई दी। गौरतलब है कि मसीही परिवार की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण शामिल हुए। इससे पूर्व चर्च परिसर में मिस्सा पूजन का आयोजन किया गया।

पूजा एवं विवाह कार्य संपन्न होने के बाद संक्षिप्त रूप से चर्च परिसर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वही इस मौके पर वर-वधू पक्ष समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला, पुरूष उपस्थित थे, जिन्होंने नए जोड़ों को आशीर्वाद दिया।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

संविधान संशोधन विधेयक गिरने पर प्रियंका गांधी बोलीं,लोकतंत्र की जीत, परिसीमन को लेकर मोदी सरकार की साजिश नाकाम:परविंदर सिंह

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह और महासचिव गुरु चरण सिंह बिल्ला को 5 मई को कोर्ट में पेश होने का समन

रांची: बेखौफ अपराधियों ने जमीन कारोबारी को मारी गोली,गंभीर,दहशत में लोग

झारखंड:आखिरकार लोकायुक्त की हो गई नियुक्ति,पूर्व जस्टिस अमिताव कुमार गुप्ता को गवर्नर ने दिलाई शपथ

मानगो:डीप बोरिंग घोटाले का खुलासा होते मचा हड़कंप,विधायक का शिलापट्ट और चबूतरा ध्वस्त,देखें वीडियो

मानगो:बूंद बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं बालीगुमा सुखना बस्तीवासी,डीप बोरिंग का पानी से बिल्डर कर रहा है मौज,देखें वीडियो