सिद्धगोड़ा: बाजार में लगी भीषण आग, 20 लाख के नुकसान का अनुमान
Satish Sinha
November 20, 2025 (Last updated: November 20, 2025)
जमशेदपुर;सिदगोड़ा बाजार में बुधवार रात भीषण आग लगने से तकरीबन आधा दर्जन दुकान और गोदाम समेत तकरीबन जलकर खाक हो गये। जिसमें दुकानदारों को तकरीबन 20 लाख के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
बुधवार की रात अचानक लगी आग से अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। आज इतनी तेजी से फैली कि तकरीबन आधा दर्जन दुकानों और गोदाम को अपनी चपेट में लिया। दुकानदारों ने आज की लपटे देख दमकल और पुलिस दोनों को सूचित किया। सूचना के बावजूद दमकल की गाड़ियां देर से पहुंचे जिससे लोगों में नाराजगी दिखी। लोग खुद आग बुझाने में जुट गए थे।
दुकानदारों ने आशंका जताई है कि सामाजिक तत्वों ने ऐसी घटना को अंजाम दिया है
मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।