खासम ख़ासजमशेदपुरझारखंड

शंकोसाई: बंद मकान का ताला तोड़कर 20 लाख के जेवर समेत 70000 नकदी चोरों ने उड़ाए

ख़बर को शेयर करें

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र में चोरों ने फिर से एक बार बंद घर को निशाना बनाया।शंकोसाई शीतला मंदिर रोड नंबर 2 निवासी पप्पू कुमार के परिवार के गैर मौजूदगी में उसके घर का ताला तोड़कर चोरों ने चोरों ने 20 लाख रुपये मूल्य की जेवर और नकद 70 हजार रुपये की चोरी कर ली।

परिवार के लौटने पर घटना की जानकारी उन्हें मिली।घटना 18 नवंबर की सुबह 8 बजे से लेकर दिन के 2 बजे के बीच की है. घटना की जानकारी मिलते ही उलीडीह पुलिस घटनास्थल पर पहुंची थी. इसके बाद आस-पड़ोस के लोगों से घटना के बारे में पूछताछ की है.

घटना के संबंध में उलीडीह पुलिस से संपर्क करने पर पता चला कि जिस जगह पर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है. उसके आस-पास सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा हुआ था. इस कारण से पुलिस को मामले की जांच में थोड़ी परेशानी हो रही है. हालाकि पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का भंडाफोड़ कर दिया जाएगा.

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।