
युवा समाजसेवी सह गढ़वा के सफल व्यवसायी राकेश पाल ने धनतेरस एवं दीपावली पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं,मां लक्ष्मी से की हर परिवार की सुख समृद्धि और खुशहाली की कामना।
आकाश लोहार
गढ़वा
त्योहार की असली खूबसूरती महंगे उपहारों और जगमगाती रोशनी में नहीं,बल्कि अपनों के चेहरे पर खिलती मुस्कान,घर परिवार के प्रेम और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटने के एहसास में छिपी होती है,दीपावली का एक दीप केवल घर को रोशन नहीं करता,बल्कि उम्मीदों को जगाता है,रिश्तों में मिठास घोलता है और जीवन में नई खुशियों के आगमन का संदेश देता है,हमारी यही कामना होनी चाहिए कि इस त्योहार की रोशनी किसी एक घर तक सीमित न रहे,बल्कि समाज के हर परिवार तक पहुंचे।
इसी प्रेम,सद्भाव और खुशियों के संदेश के साथ युवा समाजसेवी सह गढ़वा के सफल व्यवसायी राकेश पाल ने धनतेरस एवं दीपावली के पावन अवसर पर गढ़वा जिले सहित समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है,उन्होंने कहा कि धनतेरस का पावन पर्व हर व्यक्ति के जीवन में सुख,समृद्धि,आरोग्य और नई खुशियों का संचार करे,दीपावली का पावन प्रकाश हर घर से दुख,निराशा और परेशानियों के अंधकार को मिटाकर खुशहाली की नई सुबह लेकर आए।
राकेश पाल ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का त्योहार नहीं है,बल्कि यह हमें दूसरों के जीवन में भी उजाला फैलाने की प्रेरणा देता है,त्योहार तभी सार्थक होगा,जब हमारे आसपास रहने वाला गरीब,जरूरतमंद और वंचित व्यक्ति भी खुशी के साथ इस पर्व को मना सके,हमें आपसी प्रेम,भाईचारे,सामाजिक एकता और सद्भाव के साथ त्योहार मनाना चाहिए,उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान गणेश से प्रार्थना करते हुए कहा कि गढ़वा के प्रत्येक परिवार पर उनका आशीर्वाद बना रहे,हर घर में सुख शांति हो,हर आंगन में खुशहाली हो,हर चेहरे पर मुस्कान हो और हर व्यक्ति के जीवन में तरक्की के नए रास्ते खुलें।
अंत में राकेश पाल ने भावपूर्ण संदेश देते हुए कहा कि इस दीपावली हम सिर्फ अपने घरों को ही नहीं,बल्कि किसी जरूरतमंद के जीवन को भी खुशियों से रोशन करने का संकल्प लें,क्योंकि असली त्योहार वही है,जिसकी खुशियां हमारे साथ साथ दूसरों के जीवन में भी मुस्कान बनकर उतरें,उन्होंने एक बार फिर समस्त गढ़वावासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुखद,समृद्ध और मंगलमय जीवन की कामना की।




