oplus_27263010
धनतेरस,दीपावली एवं छठ महापर्व पर पाल परिवार ने दी शुभकामनाएं
आकाश लोहार
गढ़वा
त्योहार केवल घरों को रोशन करने का नाम नहीं,बल्कि रिश्तों में मिठास घोलने,अपनों के चेहरे पर मुस्कान लाने और खुशियों को एक दूसरे के साथ बांटने का खूबसूरत अवसर होते हैं,धनतेरस की शुभता,दीपावली की जगमगाती रोशनी और लोक आस्था के महापर्व छठ की पवित्रता हर किसी के जीवन में सुख,शांति,समृद्धि और खुशहाली लेकर आए,इसी मंगलकामना के साथ पाल ट्रेंड्स रिटेल शोरूम के संचालक राहुल पाल एवं पाल परिवार ने गढ़वा सहित पूरे क्षेत्रवासियों को धनतेरस,दीपावली एवं छठ महापर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी है,पाल परिवार ने कामना की है कि मां लक्ष्मी की कृपा से हर घर में सुख समृद्धि का वास हो,दीपावली के दीप हर जीवन से अंधकार मिटाएं और छठी मईया के आशीर्वाद से सभी के जीवन में खुशहाली,स्वास्थ्य एवं तरक्की आए,हर परिवार के आंगन में खुशियों के दीप जलें और समाज में प्रेम,सद्भाव एवं भाईचारे की भावना मजबूत हो।
नवरात्र में हुआ था पाल ट्रेंड्स रिटेल शोरूम का भव्य शुभारंभ :- गौरतलब है कि नवरात्र के पावन अवसर पर गढ़वा शहर के नमक पट्टी स्थित पाल ट्रेंड्स रिटेल शोरूम का भव्य उद्घाटन किया गया था,यह शोरूम पाल परिवार की 42 वर्षों पुरानी व्यावसायिक विरासत को नए अंदाज और नई सोच के साथ आगे बढ़ाने की एक महत्वपूर्ण पहल है,पाल परिवार ने वर्षों से ग्राहकों के बीच जो विश्वास और पहचान बनाई है,उसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए शोरूम में ग्राहकों के लिए जूते चप्पल,साड़ियां,लहंगा,सूट एवं फैशन से जुड़े विभिन्न उत्पादों का शानदार कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है,शोरूम के प्रोपराइटर राहुल पाल का उद्देश्य ग्राहकों को एक ही छत के नीचे बेहतर गुणवत्ता,आकर्षक डिजाइन और प्रतिष्ठित ब्रांडों के विकल्प उपलब्ध कराना है,ताकि गढ़वा और आसपास के लोगों को खरीदारी के लिए दूसरे शहरों का रुख न करना पड़े।
42 वर्षों का भरोसा,नई पीढ़ी का नया संकल्प :- पाल ट्रेंड्स की पहचान केवल एक व्यवसाय तक सीमित नहीं है,बल्कि यह 42 वर्षों की मेहनत,पारिवारिक परंपरा और ग्राहकों के अटूट विश्वास की कहानी है,इसकी शुरुआत राहुल पाल के पिता राज मोहन पाल ने की थी,अब राहुल पाल अपने अनुभव और नई सोच के साथ इस विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं,शोरूम में रेड चीफ,कैंपस,लखानी,स्पार्क,एशियन सहित कई प्रतिष्ठित ब्रांडों के उत्पाद उपलब्ध हैं,वहीं साड़ियों के कलेक्शन में भी ग्राहकों की पसंद और जरूरत के अनुसार आकर्षक विकल्प मौजूद हैं,राहुल पाल ने कहा कि ग्राहकों का विश्वास ही पाल परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है,पिछले 42 वर्षों से ग्राहकों ने जो प्यार और भरोसा दिया है,उसे बनाए रखना और बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराना ही परिवार की प्राथमिकता है।
त्योहारों पर पाल परिवार का संदेश :- पाल परिवार ने कहा कि धनतेरस,दीपावली और छठ महापर्व हमारी संस्कृति,परंपरा और आपसी प्रेम का प्रतीक हैं,इन त्योहारों की असली खुशी तभी है,जब हर घर में खुशियां हों और हर चेहरे पर मुस्कान हो,अंत में पाल परिवार ने समस्त गढ़वा वासियों से प्रेम,सौहार्द और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए एक बार फिर धनतेरस,दीपावली एवं छठ महापर्व की मंगलकामनाएं दीं।
42 वर्षों का विश्वास,ग्राहकों का प्यार और नई पीढ़ी के साथ आगे बढ़ती विरासत,पाल ट्रेंड्स रिटेल शोरूम नामक पट्टी,गढ़वा झारखंड




