---Advertisement---

मीडिया कप 2025 :सोनारी शालीन पर मानगो के मनमौजीयों की जीत

On: February 3, 2025 1:07 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर.प्रेस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर द्वारा आयोजित मीडिया कप 2025 के छट्ठे दिन यानि रविवार को आयोजित छट्ठे मैच मे सोनारी शालीन बनाम मानगो मनमौजी के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया. जहां सोनारी शालीन की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेन्दबाज़ी करने का फैसला लिया. पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मानगो मनमौजी की टीम ने कुल 10 ओवर मे 7 विकेट गवाकर कुल 77 रन बनाये, वहीं जवाबी पारी खेलते हुए सोनारी शालीन की टीम ने शानदार बल्लेबाज़ी का प्रदर्शन करते हुए छह विकेट खोकर 10 ओवर में सिर्फ 56 रण ही बना पाई. इस तरह मानगो मनमौजी की टीम ने लीग की दूसरी मैच में 21 रन से जीत हासिल कर ली.

मानगो मनमौजी के तरफ से शैलेन्द्र कुमार ने सर्वाधिक 19 रनों की पारी खेली. वहीं सोनारी शालीन के जीतेन्द्र शर्मा ने सर्वाधिक 11 रनों की पारी खेली. मौके पर प्रेस क्लब के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र सिंह, कौशल सिंह, बी श्रीनिवास, महासचिव विकास श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुमित झा, उपाध्यक्ष राकेश सिंह, कोषाध्यक्ष गंगाधर पाण्डेय उर्फ़ मनमन, सह सचिव अमित तिवारी, उत्तम गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित रहे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, गढ़वा-देवघर समेत कई जिलों के 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला

दक्षिण पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के जोनल PNM बैठक में कर्मचारियों के कई महत्वपूर्ण मांगों पर बनी सहमति

MP: हाई प्रोफाइल ट्विशा शर्मा मौत मिस्ट्री मामले में सरेंडर करने पहुंचे पति समर्थ को भोपाल पुलिस ने हिरासत में लिया

बार बार नीट पेपर लीक होना नेशनल डिजास्टर के समान और मोदी सरकार की विफलता का स्मारक के रूप में: अवधेश सिंह

पूर्वी सिंहभूम जिला सेवादल कांग्रेस कमेटी का गठन, देखें कौन कहां

श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ एवं राम कथा का दूसरा दिन संपन्न