---Advertisement---

बागबेड़ा में कचरे निष्पादन का मुद्दा फिर वि०स० में गूंजेगा

On: February 3, 2025 1:18 AM
---Advertisement---

पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर विधायक संजीव ने दिया आश्वासन

जमशेदपुर:बागबेड़ा कॉलोनी एवं बागबेड़ा के सातों पंचायत क्षेत्र से कचरा उठाव कर कचरा निष्पादन करने हेतु एक सुनिश्चित जगह चयन के लिए बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि सुनील गुप्ता एवं उप मुखिया संतोष ठाकुर के नेतृत्व में संयुक्त रूप से एक प्रतिनिधि मंडल पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार से मिलकर मांग पत्र सौंपें हैं। सौपे गए मांग पत्र में कहा गया है कि बागबेड़ा के सातों पंचायत में कचरो का ढेर है। कचरा उठाव कर कचरा निष्पादन का कहीं भी सुनिश्चित जगह नहीं होने के कारण संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बनी रहती है। इस कारण कचरा निष्पादन का सुनिश्चित जगह चयन के लिए विधानसभा में उठाने की बात कही गई है। ताकि कचरा निष्पादन की सुनिश्चित जगह की समस्या से निजात मिल सके।

सारी बातों से अवगत होने के पश्चात पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार ने कहा कि कचरा उठाव से संबंधित इसके पूर्व भी विधानसभा में आवाज उठाए हैं और आने वाले विधानसभा सत्र के दौरान पुन: विधानसभा में आवाज उठाएंगे। उन्होंने कहा कि विधानसभा में कचरा निष्पादन हेतु जगह की बातें को जोरदार तरीका से रखेंगे ताकि बागबेड़ा को कचरा मुक्त बनाया जा सके।

विदित हो कि पिछले दिनों बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में जमशेदपुर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश से मिलकर एक मांग पत्र सौपे थे। 26 जनवरी को कचरा उठाव कार्यक्रम का शुभारंभ नहीं किए जाने पर हिंदुस्तान अखबार प्राथमिकता से इस समाचार को प्रकाशित किए थे। इसके अलावे पंचायत प्रतिनिधियों ने प्रखंड कार्यालय से लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय तक घेराव,धरना जैसे आंदोलन की चेतावनी भी दिए थे। इसी आलोक में प्रखंड विकास पदाधिकारी सुमित प्रकाश ने 31 जनवरी को बागबेड़ा के सातों पंचायत के पंचायत प्रतिनिधियों की एक बैठक जमशेदपुर प्रखंड कार्यालय में रखे थे। इस बैठक में मुख्य रूप से 1 महीने के अंदर सातों पंचायत के पंचायत प्रतिनिधि ग्राम सभा का आयोजन कर कचरा कलेक्शन सेंटर हेतु जगह का चयन कर रिपोर्ट देने की बात कहे है। तत्पश्चात ब्लॉक के पीछे खाली पड़ा सरकारी जमीन में रीसाइक्लिंग प्लांट बनाकर क्षेत्र को कचरा मुक्त बनाने की पहल करने का आश्वासन दिए है। इसके लिए ग्रामीणों को जागरुक कर सुखा एवं गीला कचरा अलग-अलग फेंकने तथा उसके एवज में निर्धारित शुल्क भी लेने की बात कहे है।

इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, मुखिया गोरी टोप्पो, उप मुखिया संतोष ठाकुर, राकेश चौबे, मुकेश सिंह, सुरेश निषाद,वार्ड सदस्य सीमा पांडे, गीता देवी, पूजा कुमारी, रीमा कुमारी, वंदना गुप्ता,वार्ड सदस्य प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, अरविंद पांडे सहित कई स्थानीय लोगों उपस्थित थे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सी एम स्कूल फॉर एक्सीलेंस बीपीएम में योग दिवस पर पतंजलि जिला समिति के तत्वाधान में योग महोत्सव आयोजित

खूंटी में पुलिस-पीएलएफआई मुठभेड़, हथियार बरामद; एक उग्रवादी घायल, कई गिरफ्तार

रंका:सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में योग दिवस,डॉ असजद अंसारी ने कहा योग हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

राज्यसभा चुनाव रिजल्ट साइड इफेक्ट:राजद ने कांग्रेस को कहा गद्दार और सीएम हेमंत लाचार!

बिहार में एनकाउंटर पर बड़ा सवाल, सौरभ विष्णु ने सरकार से पूछा,’किसके इशारे पर चली गोली!’

संस्कार भारती के तत्वावधान में योग दिवस पर की ‘माया निरोगी काया’ विषय पर अंतर्विद्यालय विचार संप्रेषण व योग मुद्राओं का प्रदर्शन