झारखंड

काली पूजा को लेकर छोटा मुरी में बैठक संपन्न

ख़बर को शेयर करें

सिल्ली:-सिल्ली प्रखंड अंतर्गत छोटा मुरी में रविवार को तरुण संघ काली पूजा कमेटी की ओर से क्लब नंबर 17 के प्रांगण में काली पूजा संपन्न कराने हेतु अरविंद कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक की गई जिसका संचालन आनंद महतो ने किया। कमेटी के लोगों ने पूजा धूमधाम तथा शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए अपने-अपने विचार रखा एवं वर्ष 2022 का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। तत्पश्चात सर्व सहमति से पुनः कमेटी का गठन किया गया जिसमें संरक्षक हेमंत पाल, अध्यक्ष अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष राजेश कुमार, सचिव सोनू सिंह, उपसचिव सोनू प्रसाद, कोषाध्यक्ष जितेंद्र महतो, उपकोषाध्यक्ष लखन प्रसाद, संगठन सचिव सुनील प्रसाद को चुना गया। मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।