झारखंडपलामू

नगर ऊंटरी के नए सीओ सुनील कुमार ने अपनी पत्नी के साथ श्री बंशीधर मंदिर में की पूजा अर्चना,खुशहाली की कामना की

ख़बर को शेयर करें

शुभम जायसवाल

श्री बंशीधर नगर (गढ़वा):– नगर ऊंटरी अंचल में नव पदस्थापित अंचलाधिकारी सुनील कुमार प्रभार ग्रहण करने के बाद अपने पत्नी के साथ मंगलवार को विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक श्री बंशीधर मंदिर में विराजमान भगवान श्री राधा – कृष्ण के दर्शन एवं पूजन किया। इस दौरान मंदिर के विद्वान आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत पूजा अर्चना कराया गया। इस दौरान नए अंचलाधिकारी ने अपने पत्नी के साथ श्री बंशीधर राधा-कृष्ण की पूजा अर्चना किया तथा मंगल आरती उतार कर मनवांछित फल की कामना की एवं नगर ऊंटरी क्षेत्र में अमन चैन की शांति और खुशहाली का प्रार्थना किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर का परिक्रमा भी लगाया।

इस दौरान मंदिर के आचार्य सत्यनारायण मिश्र द्वारा मंदिर के पुराने इतिहास के बारे में विस्तृत रूप से अवगत कराया। वही पूजा अर्चना के पश्चात आचार्य सत्यनारायण मिश्र एवं वार्ड पार्षद नीरज कुमार के द्वारा नए अंचलाधिकारी सुनील कुमार को भगवान श्री बंशीधर राधा-कृष्ण की तस्वीर एवं मंदिर के इतिहास की लिखी किताब देकर सम्मानित किया गया। दर्शन पूजन करने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए नवपदस्थापित अंचलाधिकारी सुनील कुमार ने कहा कि नगर ऊंटरी में कमान संभालने के बाद पहली बार श्री बंशीधर भगवान राधा-कृष्ण का दर्शन एवं पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।

आज यहां दर्शन करने के बाद मैं धन्य हो गया। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राधा कृष्ण की 32 मन शुद्ध सोने की प्रतिमा अलौकिक है, ऐसे सुंदर और मनमोहिनी प्रतिमा पूरे विश्व में आज तक मैं नहीं देखा। यहां दर्शन के बाद अपने आप में एक अलग अनुभूति मिल रही है। सुनील कुमार ने कहा कि नगर ऊंटरी क्षेत्र वासियों की सेवा करना उनका मुख्य उद्देश्य है। जिन लोगों को अपनी समस्या का समाधान करना हो तो सीधे कार्यालय आकर मुझसे संपर्क कर सकते हैं। कोई भी कार्य का निष्पादन त्वरित किया जाएगा। मौके पर अंचल कार्यालय के बड़ा बाबू प्रकाश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।