---Advertisement---

रांची: सरहुल पर्व को लेकर प्रशासन की केंद्रीय सरना समिति के सदस्यों के साथ बैठक संपन्न

On: March 4, 2025 5:10 PM
---Advertisement---

रांची: जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार 4 मार्च 2025 को समाहरणालय ब्लॉक- ए स्थित सभागार में आगामी 1 अप्रैल 2025 को सरहुल पर्व को लेकर केंद्रीय सरना समिति के सदस्यों के साथ पुलिस अधीक्षक रांची, श्री राजकुमार मेहता, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार एवं अपर जिला दंडाधिकारी विधि-व्यवस्था रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक के द्वारा संयुक्त रूप बैठक आयोजित की गई।

केंद्रीय सरना समिति के सदस्यों ने कई सुझावों को रखा

बैठक में केंद्रीय सरना समिति के सदस्यों ने सरहुल पर्व को अच्छे से सम्पन्न कराने को लेकर कई तरह के सुझाव दिया। जिसपर सम्बंधित पदाधिकारी द्वारा उनकी हर सुझाव को क्रमवार सुनते हुए सरहुल पर्व को भव्यता पूर्वक सम्पन कराने का आश्वासन दिया।

सरहुल पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में फ़ोर्स तैनात रहेंगे

पुलिस अधीक्षक रांची, द्वारा बैठक में केंद्रीय सरना समिति के सदस्यों को आश्वासन देते हुए कहा की इस बार सरहुल पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में फ़ोर्स तैनात रहेंगे। ताकि विधि-व्यवस्था की समस्या नही हो, सरना स्थलों में बैरिकेड्स लगाए जाएंगे ताकि भीड़ को नियंत्रित और व्यवस्थित रखा जा सकें।

उन्होंने उनसे विशेष रूप से कहा कि आप सभी सहयोग करते हुए सरहुल पर्व को पूरे हर्षोल्लास के साथ सम्पन कराने में अपनी सहभागिता निभाए। जिला प्रशासन आपके साथ हमेशा खड़ी है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

होटवार जेल में बंद महिला कैदी ने जेलर और जेल अधीक्षक की गंदी करतूतों की पोल झालसा के समक्ष खोली

होटवार जेल सुपरिंटेंडेंट ने महिला कैदी का किया यौन शोषण,गर्भवती!प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी का दावा,सीएम हेमंत को पत्र

वेलनेस पर फोकस के साथ आदित्य बिड़ला हेल्थ इंश्योरेंस ने लॉन्च की, ‘एक्टिव युवा’ प्लान

पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह के निधन पर शोक की लहर,सीएम हेमंत,गवर्नर संतोष कुमार गंगवार समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

रांची में लापता मासूम अदिति का मिला शव का हिस्सा, नाले से बरामद अवशेष के बाद मचा हड़कंप

मौसम केंद्र का अलर्ट प्रदेश के कई जिलों में अगले 3 घंटे में, आंधी बारिश और वज्रपात