
चक्रधरपुर: चक्रधरपुर रेल मंडल के सिनी-राजखरसंवा रेलखंड पर रेलवे ट्रैक के नवीनीकरण का बड़ा काम शुरू होने जा रहा है। रेल प्रशासन 24 नवंबर 2026 से 15 जनवरी 2027 तक मेगा ब्लॉक लेकर अप और डाउन रेल लाइन पर पुराने ट्रैक, पटरियों और स्लीपरों को बदलने का काम करेगा। इसके लिए ट्रैक रिलेइंग ट्रेन (TRT) की मदद ली जाएगी।
निर्माण कार्य के चलते दक्षिण पूर्व रेलवे ने चक्रधरपुर रेल मंडल से होकर गुजरने वाली कई ट्रेनों के परिचालन में बदलाव किया है। अलग-अलग तिथियों में 24 मेमू और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द किया गया है। वहीं, दो एक्सप्रेस ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेशन/शॉर्ट ओरिजिनेशन के साथ चलाया जाएगा, जबकि दो ट्रेनों का परिचालन परिवर्तित मार्ग से किया जाएगा।
इन ट्रेनों का परिचालन रहेगा रद्द
1. हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस (12021/12022): 24, 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर; 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी 2027 को परिचालन रद्द रहेगा।
2. टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस (18109/18110): 24, 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर; 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
3. चाकुलिया-टाटानगर/टाटानगर-बड़बिल मेमू (68127/68125): 23, 27, 30 नवंबर; 4, 7, 11, 14, 18, 21, 25, 28 दिसंबर; 1, 4, 8, 11 और 15 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
4. बड़बिल-टाटानगर/टाटानगर-चाकुलिया मेमू (68126/68128): 24, 28 नवंबर; 1, 8, 12, 15, 19, 22, 26, 29 दिसंबर; 2, 5, 9, 12 और 16 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
5. टाटानगर-गुआ/गुआ-आदित्यपुर मेमू (68003/68004): 24, 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर; 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
6. राउरकेला-टाटानगर-राउरकेला मेमू (68044/68004): 24, 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर; 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
7. आदित्यपुर-गुआ-आदित्यपुर मेमू (68019/68020): 24 नवंबर; 1, 8, 15, 22, 29 दिसंबर; 5 और 12 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
8. टाटानगर-चाईबासा मेमू (68137): 27 नवंबर; 4, 11, 18, 25 दिसंबर; 1, 8 और 15 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
9. चाईबासा-टाटानगर मेमू (68138): 28 नवंबर; 5, 12, 19, 26 दिसंबर; 2, 9 और 16 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
10. हजूर साहिब नांदेड-सांतरागाछी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12767)
23, 30 नवंबर; 7, 14, 21, 28 दिसंबर; 4 और 11 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
11. सांतरागाछी-हजूर साहिब नांदेड सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12768): 25 नवंबर; 2, 9, 16, 23, 30 दिसंबर; 6 और 13 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
12. सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस (20822): 21, 28 नवंबर; 5, 12, 19, 26 दिसंबर; 2 और 9 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
13. पुणे-सांतरागाछी हमसफर एक्सप्रेस (20821): 23, 30 नवंबर; 7, 14, 21, 28 दिसंबर; 4 और 11 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
14. हावड़ा-कांटाबांजी/जूनागढ़ रोड-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (22861/12872): 24 नवंबर; 1, 8, 15, 22, 29 दिसंबर; 5 और 12 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
15. हावड़ा-कांटाबांजी-हावड़ा इस्पात एक्सप्रेस (22861/22862)
27 नवंबर; 4, 11, 18, 25 दिसंबर; 1, 8 और 15 जनवरी 2027 को रद्द रहेगी।
दो ट्रेनों का परिचालन आद्रा तक सीमित
ट्रैक नवीनीकरण के कारण 18011 हावड़ा-आद्रा-चक्रधरपुर एक्सप्रेस 23, 26, 30 नवंबर; 3, 7, 10, 14, 17, 21, 24, 28, 31 दिसंबर; 4, 7, 11 और 14 जनवरी 2027 को आद्रा तक ही चलेगी। इन तिथियों में आद्रा से चक्रधरपुर के बीच इसका परिचालन रद रहेगा।
इसी तरह 18012 चक्रधरपुर-आद्रा-हावड़ा एक्सप्रेस 24, 27 नवंबर; 1, 4, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 दिसंबर; 1, 5, 8, 12 और 15 जनवरी 2027 को आद्रा से ही वापस हावड़ा के लिए चलेगी। चक्रधरपुर से आद्रा के बीच इसका परिचालन रद रहेगा।
दो एक्सप्रेस ट्रेनें बदले मार्ग से चलेंगी
कलिंग उत्कल एक्सप्रेस (18478): 23, 30 नवंबर; 7, 14, 21, 28 दिसंबर; 4 और 11 जनवरी 2027 को योगनगरी ऋषिकेश-पुरी कलिंग उत्कल एक्सप्रेस का परिचालन इब, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर सिटी और कटक के रास्ते पुरी तक किया जाएगा। इन तिथियों में ट्रेन झारसुगुड़ा, राउरकेला, चक्रधरपुर और टाटानगर के बीच अपने निर्धारित मार्ग पर नहीं चलेगी।
साउथ बिहार एक्सप्रेस (13288): 26 नवंबर; 3, 10, 17, 24, 31 दिसंबर; 7 और 14 जनवरी 2027 को आरा-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस कांड्रा और सिनी होकर दुर्ग जाएगी। इन तिथियों में ट्रेन टाटानगर और गम्हरिया स्टेशन पर नहीं जाएगी।
यात्रियों के लिए जरूरी सूचना
रेलवे के इस बड़े ट्रैक नवीनीकरण अभियान का सीधा असर चक्रधरपुर मंडल से होकर यात्रा करने वाले यात्रियों पर पड़ेगा। इसलिए नवंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच यात्रा की योजना बनाने वाले यात्री टिकट बुक करने से पहले संबंधित ट्रेन की परिचालन स्थिति जरूर जांच लें।







