
रांची: भारतीय रेलवे ने वाराणसी से रांची और देवघर जाने वाली दो वंदे भारत ट्रेनों के समय में बदलाव किया है। रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस और ट्रेन संख्या 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में 10-10 मिनट का परिवर्तन किया गया है। दोनों ट्रेनों का संशोधित समय 2 सितंबर 2026 से प्रभावी होगा।
वाराणसी-रांची वंदे भारत अब 10 मिनट पहले खुलेगी
ट्रेन संख्या 20888 वाराणसी-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस वर्तमान में वाराणसी से शाम 4:05 बजे रवाना होती है। नए समय-सारणी के अनुसार, 2 सितंबर से यह ट्रेन शाम 3:55 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी। हालांकि, वाराणसी के बाद ट्रेन के अन्य निर्धारित स्टेशनों पर पहुंचने और प्रस्थान करने के समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
वाराणसी-देवघर वंदे भारत के समय में भी बदलाव
इसी तरह ट्रेन संख्या 22500 वाराणसी-देवघर वंदे भारत एक्सप्रेस के प्रस्थान समय में भी बदलाव किया गया है। यह ट्रेन फिलहाल वाराणसी से सुबह 6:20 बजे रवाना होती है। 2 सितंबर 2026 से यह ट्रेन सुबह 6:10 बजे वाराणसी से खुलेगी। अर्थात यात्रियों को पहले की तुलना में 10 मिनट पहले स्टेशन पहुंचना होगा। वाराणसी से आगे के स्टेशनों के लिए ट्रेन के निर्धारित समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है।





