---Advertisement---

बिशुनपुरा: रसोईया रमेश चंद्रवंशी के निधन पर श्री सूर्य मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने रखा 2 मिनट का मौन

On: June 27, 2024 2:35 PM
---Advertisement---

बिशुनपुरा (गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना परिसर के समीप बांकी नदी तट पर निर्माणाधीन श्री सूर्य मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने गुरूवार को श्री विष्णु मंदिर विकास समिति के आजीवन सदस्य सह आजीवन रसोईया रमेश चंद्रवंशी के निधन पर श्री सूर्य मंदिर परिसर में एक मिनट का मौन रखा। उनकी आत्मा की शांति हेतु श्री सूर्य मंदिर निर्माण समिति के सदस्यों ने भगवान से प्रार्थना की।

आपको बताते चलें कि रमेश चंद्रवंशी एक ऐसे व्यक्ति थे जो धार्मिक कार्य हेतु कोई भी व्यंजन बनाने के लिए निशुल्क सेवा भाव से कार्य किया करते थे। उनके निधन की खबर सुन पूरे इलाके में शोक की लहर उमड़ गई है।

शोक सभा में श्री सूर्य मंदिर निर्माण समिति के सचिव महेन्द्र प्रसाद गुप्ता, कोषाध्यक्ष शिक्षक अशोक कुमार मेहता, संजय यादव, एस कुमार साह, शिक्षक रमेश ठाकुर, मोती साह सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गढ़वा एसडीएम का होटल-रेस्टोरेंट में औचक निरीक्षण, घरेलू गैस सिलेंडर के व्यावसायिक उपयोग पर कार्रवाई

देशव्यापी बंदी का असर: मझिआंव सहित गढ़वा जिले में दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद, मरीज रहे परेशान

गढ़वा:अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसो० का ऐलान,मेडिकल सेवाएं नियमित रहेगी जारी

रमना-डंडई मुख्य सड़क के दिन बहुरेंगे, विधायक अनंत प्रताप देव ने किया 13.462 किमी सड़क सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास

एसडीएम की सख्ती:मझिआंव मोड़ पर खुले में मुर्गा काटने वालों के खिलाफ पब्लिक न्यूसेंस के तहत एक्शन शुरू

रंका CHC में ऐतिहासिक शुरुआत: गढ़वा जिले की पहली समर्पित ‘महिला OPD’ और आधुनिक प्रसव कक्ष शुरू