July 26, 2026

रांची: सीएम चंपई सोरेन ने स्मार्ट सिटी में मेडिकल कॉलेज और 800 बेड के अस्पताल का किया शिलान्यास

Picsart_24-06-27_19-51-39-409.jpg

रांची: सीएम चंपई सोरेन ने गुरुवार को धुर्वा स्थित स्मार्ट सिटी में 150 सीटों वाले मेडिकल कॉलेज और 800 बेड की क्षमता वाले अस्पताल का शिलान्यास किया। स्मार्ट सिटी के प्लॉट नंबर 44 की 8.50 एकड़ जमीन पर गौतम मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल बनेगा। कॉलेज और अस्पताल, राइट पाथ फाउंडेशन के द्वारा निर्माण एवं संचालित किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के प्रधान सचिव अजय कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव अरवा राजकमल भी मौजूद रहे।

फाउंडेशन के प्रमुख श्रवण कुमार ने बताया यह झारखंड का सबसे बड़ा अस्पताल होगा। जिसमें 800 बेड की सुविधा होगी व मेडिकल कॉलेज में 2026 सत्र से पढ़ाई भी शुरू हो जाएगी। इस कॉलेज और अस्पताल में करीब 250 डॉक्टर, 2500 पारा मेडिकल और नर्सिंग कर्मचारी बहाल होंगे। 3000 से अधिक लोगों को रोजगार मिलेगा। रांची और झारखंड के लोगों को अच्छे इलाज के लिए कहीं बाहर जाने की जरूरत नहीं होगी।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed