July 26, 2026

बीजेपी गढ़वा अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन, भीषण गर्मी में भी नहीं हो रही पेयजल जलापूर्ति।

IMG-20230617-WA0009.jpg

गढ़वा :- भाजपा नगर मंडल गढ़वा अध्यक्ष उमेश कश्यप के नेतृत्व में वार्ड नंबर 15, 16, 17 की जनता एवं वार्ड नंबर 15 के प्रतिनिधि सुरेंद्र कश्यप के साथ सभी जनता गढ़वा उपायुक्त को माँग पत्र सौंपने पहुंचे इस भीषण गर्मी में शहरी जलाआपूर्ति पेयजल नहीं होने के कारण लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है पानी के अभाव में लोग त्राहिमाम कर रहे हैं। पूर्व में कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद कार्यपालक अभियंता पेयजल स्वच्छता प्रमंडल गढ़वा को मांग पत्र सौंपा गया। लेकिन कोई हल नहीं हुआ आज गढ़वा उपायुक्त को त्राहिमाम पत्र दिया गया। पेयजल आपूर्ति सुचारु रुप से सभी वार्ड में नहीं हुआ तो वार्ड की जनता सड़क पर उतर कर चक्का जाम करने का कार्य उग्र आंदोलन करने का कार्य करेंगी।

आज लगभग 15 दिनों से शहरी जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है। स्थानीय विधायक पेयजल मंत्री होते हुए भी आम जनता को पानी की व्यवस्था नहीं करा पा रहे हैं मंत्री जी पूरी तरह से मौन है, जनता बेहाल है!

स्थानीय विधायक नगर परिषद क्षेत्र की जनता को चुनाव के समय लोकलुभावन वादा करके झूठ बोलकर वोट लेने का कार्य किया। चुनाव से पहले मिथिलेश ठाकुर के द्वारा टैंकर से पानी आपूर्ति होती थी। आज चुनाव जीतने के बाद उनके द्वारा पानी आपूर्ति बंद कर दिया गया है। जनता त्रस्त है त्राहिमाम है लेकिन सुध लेने का भी जनता का समय नहीं है। आने वाले दिनों में स्थानीय मंत्री को वोट का चोट देकर सबक सिखाने का कार्य करेगी।

मौके पर उमेश कश्यप, सुरेंद्र कश्यप, विनोद सोनी, छोटन सोनी, सोनू प्रसाद, मनीष कश्यप, उपेंद्र हलवाई, राजन सोनी, डिंपल सिंदुरिया, राजू राम एवं अन्य सम्मानित जनता उपस्थित थे।

ख़बर को शेयर करें।

You may have missed