---Advertisement---

नाबार्ड के स्थापना दिवस समरोह में पहुंची मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, कहा- E-KCC के जरिये किसानों को जल्द मिलेगा लाभ

On: July 18, 2025 4:32 PM
---Advertisement---

रांची: झारखंड में बहुत जल्द E KCC लॉन्च होने वाला है। नाबार्ड ने इसको लेकर तैयारी पूरी कर ली है। अब राज्य के किसानों को KCC का लाभ लेने के लिए बहुत लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। ये बात राज्य की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कही हैं। वो रांची के रेडिशन ब्लू होटल नाबार्ड के 44 वें स्थापना दिवस समारोह को संबोधित कर रहीं थी।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि “आने वाले समय में KCC के आवेदन का निबटारा 3 से 4 दिनों में कर लिया जाएगा। इसके लिए E KCC की शुरुआत नाबार्ड करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार के द्वारा कई तरह की योजनाएं चल रही हैं, लेकिन जागरूकता के अभाव में किसान इसका लाभ नहीं उठा पाते है। अगर सरकार, संस्थान, सहकारिता समूह, सहकारिता बैंक और अधिकारी टीम भावना में काम करें, तो समय सीमा के अंदर लाभुकों को योजना का लाभ अवश्य मिल सकता है। FPO इस दिशा में बेहतर प्रयोग साबित हो सकता है। वित्तीय समावेशन और महिला सशक्तिकरण की दिशा में नाबार्ड अच्छा काम कर रहा है।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि “किसानों की मांग के उलट ऋण की राशि में कटौती अपराध की श्रेणी में आता है। किसानों के द्वारा ऋण के लिए अंकित राशि का भुगतान हो, इस बात का खास ध्यान बैंकों को रखने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि SLBC को इस बात को सुनिश्चित करने की जरूरत है कि ट्रैक्टर, पंपसेट या दूसरी अनुदानित योजना में किसानों के अंशदान को चेक से लेने की बाध्यता को शिथिल करना होगा। विड्रॉल फार्म के जरिए भी इस प्रक्रिया को पूर्ण कर किसानों को विभागीय योजना का लाभ समय सीमा के अंदर दिया जा सकता है। ऐसा नहीं होने से किसानों को योजना का लाभ लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

इस मौके पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले लैंप्स- पैक्स के साथ- साथ कृषि के क्षेत्र में बेहतर काम करने वाले किसानों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में पद्मश्री चामी मुर्मू भी शामिल थी। मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने इस दौरान नाबार्ड के स्थापना दिवस पर लगाए गए स्टॉल का भी भ्रमण किया। नाबार्ड के द्वारा तैयार पुस्तिका का विमोचन भी अतिथियों के द्वारा किया गया। नाबार्ड के स्थापना दिवस समारोह को मुख्य महाप्रबंधक गौतम सिंह, वित्त सचिव प्रशांत कुमार, BAU के कुलपति एस सी दुबे, SLBC के महाप्रबंधक गुरु प्रसाद गोंड ने संबोधित किया।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

पलामू: एक ही परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़,10 दिनों में पांच लोगों की मौत से हड़कंप

जमशेदपुर: चाकू बाजी में घायल हिमांशु की मौत,भड़के लोगों का सड़क जाम,पुलिस पर सवाल!

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र