खासम ख़ास

राजस्थान: इंदिरा गांधी को दादी कहने पर भड़के कांग्रेसी,धरने पर विधायक,दो की तबीयत बिगड़ी

राजस्थान: राजस्थान विधानसभा में कांग्रेसी विधायक पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को दादी कहने पर भड़के हुए हैं। इसके खिलाफ उन्होंने विधानसभा में जमकर बवाल मचाया जिसके बाद 6 कांग्रेसी विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया। कांग्रेसी विधायकों ने रात जगा कर विधानसभा में बवाल किया। उसके बाद अब सड़कों पर उतर कर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच खबर आ रही है कि दो विधायकों की तबीयत बिगड़ गई है।

बताया जा रहा है कि विधानसभा में मंत्री अविनाश गहलोत के द्वारा इंदिरा गांधी को ‘दादी’ कहे थे। इसके बाद कांग्रेसी भड़क गए हैं।

कांग्रेस की तरफ से इसे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अपमान बताते हुए जमकर बवाल किया गया और वेल में आकर नारेबाजी करने लगे, जिसके बाद 6 कांग्रेस विधायकों को सस्पेंड कर दिया गया. इसे लेकर कांग्रेस विरोध प्रदर्शन करने की बात कर रही है.राजस्थान कांग्रेस की ओर से सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा गया है, “बीजेपी सरकार के मंत्री द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के अपमान और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत 6 विधायकों के निलंबन के खिलाफ 22 फरवरी को सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा.”

क्या है पूरा मामला?

दरअसल ये पूरा हंगामा राजस्थान विधानसभा में BJP के तरफ से दिए गए एक बयान पर हुआ है. विधानसभा की कार्यवाही के दौरान मंत्री अविनाश गहलोत ने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को ‘दादी’ कह दिया. प्रश्नकाल के दौरान कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास संबंधी प्रश्न का उत्तर देते समय विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘2023-24 के बजट में भी आपने हर बार की तरह अपनी ‘दादी’ इंदिरा गांधी के नाम पर इस योजना का नाम रखा था.’’

उल्टा चोर कोतवाल को डांटे- टीकाराम जूली

न्यूज एजेंसी पीटीआई को दिए बयान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि हमारे तरफ से ऐसा कोई प्रतिरोध है नहीं, ये तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली स्थिती हो गई है. पहले तो बीजेपी के तरफ से इंदिरा गांधी के खिलाफ टिप्पणी की गई और उनके शब्दों को नहीं हटाया गया. पहली बार तो नहीं हुआ कि विधायक सदन के वेल में जा कर प्रदर्शन कर रहे हो. अब विधायक अगर अध्यक्ष के पास शिकायत करने नहीं जाएंगे तो कहां जाएंगे.

स्पीकर की ओर से कांग्रेस के 6 विधायकों के निलंबन के बाद कांग्रेस आक्रामक रुप अपना सकती है. अब निलंबित विधायक रात से सदन के वेल में ही धरना दे रहे हैं. देखना ये है कि कांग्रेस के हंगाने के बाद इस सत्र के लिए विधायकों के निलंबन का फैसला वापस लिया जाएगा या नहीं.

”दादी’ सम्मानजनक शब्द’- राधा मोहन दास

वहीं, जयपुर बीजेपी प्रभारी राधा मोहन दास अग्रवाल का कहना है कि इंदिरा गांधी की शादी तो पारसी समाज में हुई थी. हम पता करेंगे पारसी में क्या कहा जाता है, हम वही इंदिरा गांधी के लिए कहवा देंगे. हिन्दू समाज में तो ‘दादी’ एक सम्मानजनक शब्द है.

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!