---Advertisement---

विधायक मंगल कालिंदी ने वि०स० में U.G.P.L के माध्यम से सिंचाई’सुविधा की व्यवस्था कराने की सरकार से माँग की

On: March 6, 2025 2:37 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर:षष्ठम् झारखण्ड विधान सभा के द्वितीय (बजट) सत्र के शून्यकाल के दौरान जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने अपनी बात रखते हुए कहा की जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत बोड़ाम एवं पटमदा प्रखण्ड जो कृषि प्रधान क्षेत्र है, यहाँ के लोगों के आय का मुख्य श्रोत कृषि ही है। इन प्रखण्डों में सिंचाई की व्यवस्था नहीं होने के कारण हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि पर ठीक ढंग से खेती नहीं हो पाती है, जिससे उक्त प्रखण्डों के किसानों की आर्थिक सामाजिक स्थिति संतोषजनक नहीं है। सुवर्णरखा बहुद्देशीय परियोजना अन्तर्गत चांडिल डैम से U.G.P.L के माध्यम से सिंचाई’ सुविधा उपलब्ध होने पर बड़े पैमाने पर खेती को बढ़ावा दिया जा सकता है, जिससे किसानों की सामाजिक एवं आर्थिक स्थितियों में सुधार होगी।

अतः मैं आसन के माध्यम से उल्लेखित प्रखण्डों हेतु चाण्डिल डैम से U.G.P.L के माध्यम से सिंचाई की व्यवस्था कराने हेतु सरकार से माँग करता हूँ।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now