---Advertisement---

गोविंदपुर से खासमहल तक की सड़क 18 करोड़ की लागत से जल्द, विधायक मंगल कालिंदी ने किया शिलान्यास

On: September 9, 2024 3:00 PM
---Advertisement---

चिर परिचित ‌ जर्जर सड़क का समाधान शीघ्र होगा: मंगल कालिंदी

10 वर्ष तक जो कार्य आजसू भाजपा ना कर पाई वह कार्य 4. 5 वर्ष में मंगल कालिंदी ने कर दिखाया

जमशेदपुर: जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के खासमहल चौक से परसुडीह, शंकरपुर, सरजामदा, बारीगोड़ा, राहरगोड़ा,ग़दड़ा से होते हुए गोविंदपुर रेलवे फाटक तक पथ निर्माण कार्य का आज जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने गोविंदपुर बाबा तिलका माझी चौक में शिलान्यास किया। इस सड़क का निर्माण 18 करोड़ 41 लाख रुपए से होगा।अपने समर्थकों के साथ विधायक ने बाबा तिलका माझी की प्रतिमा पर मालार्पण किया उसके बाद सडक का शिलान्यास किया ।


बता दें कि इस सड़क के निर्माण को लेकर विधायक लगातार प्रयासरत थे उन्होंने इस विषय को विधानसभा में भी उठाया था और मुख्यमंत्री से मिल कर आग्रह किया था की जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण करवाया जाये । यह सड़क काफी जर्जर है.इस सडक का शिलान्यास कर विधायक ने जो जनता से वादा किया था उसे पूरा किया. आम जनता और झामुमो कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का जोरदार स्वागत किया गया।


मौके पर विधायक मंगल कालिंदी ने कहा कि अब इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू होगा और यहां के लोगों की वर्षों पुरानी समस्या का समाधान हो जाएगा। कालिंदी ने कहा कि उन्होंने जो वादा जनता से किया था, उसे पूरा होता देख काफी खुशी है। 10 साल आजसू ने शासन किया 10 साल से भाजपा के सांसद है लेकिन यह सड़क नहीं बनवा सके .2013 में भी यह सडक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के कार्यकाल में बनी थी।अब फिर से हेमंत सरकार में विधायक मंगल कालिंदी के प्रयास और अनुशंसा पर यह सड़क बनने जा रही है।


मौके पर जिला परिषद सदस्य पूर्णिमा मल्लिक,मिथुन चक्रवर्ती,पल्टन मुर्मू, देवजीत चटर्जी,मानिक मल्लिक,जीतेंदर सिंह,मनोहर हुसैन, शिवलाल मुखिया, जगता सोरेन, समीर दास, पंकज दास, नारायण सोरेन,नवमी सिंह,रजनी दास,प्रकाश आदि काफी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बोकारो में प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, शादी में देरी से थे नाराज, पेड़ पर फंदे से लटके मिले दोनों के शव

नामकुम: थाना में कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में SSP का बड़ा एक्शन, थानेदार समेत 7 पुलिसकर्मी सस्पेंड

बाहा पर्व मनाने सपरिवार नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत,मांदर पर लगाए थाप और लोगों संग झूमे, की पूजा, राज्य समृद्धि की कामना की

झारखंड में बढ़ने लगी गर्मी, 7-8 मार्च को मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार

फाउंडर्स डे पर मुखिया कान्हु मुर्मू व पैडमैन तरुण कुमार अलंकार अवार्ड से हुए सम्मानित,देखें वीडियो

पलामू: सिगरेट नहीं मिलने पर दबंगों ने फूंक दी दुकान, 10 लाख का नुकसान; 2 आरोपी हिरासत में