---Advertisement---

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह

On: April 17, 2026 8:40 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :बढ़ती भीषण गर्मी और तापमान 45°C तक पहुंचने के कारण स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ख्याल रखते हुए जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू ने जिला उपायुक्त को पत्र लिखा। उन्होंने उपायुक्त से आग्रह किया है कि विद्यालयों का समय प्रातः कालीन किया जाए।

उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन आवश्यक है, ताकि छात्र-छात्राएं चढ़ती दुपहरिया से पहले सुरक्षित घर लौट सकें और लू व डिहाइड्रेशन से बचाव हो सके, विशेषकर छोटे बच्चे।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now