---Advertisement---

दिवंगत बिनोद साहु के घर पहुंचे विधायक, परिजनों को ढांढस बंधाया

On: June 3, 2024 1:40 AM
---Advertisement---

सिल्ली: विधायक सुदेश कुमार महतो शनिवार को दिवंगत भाजपा सिल्ली मंडल अध्यक्ष बिनोद प्रसाद साहु के परिजनों से मिलने उनके बांसारुली स्थित घर पहुंचे। विधायक ने विनोद साहू की पत्नी एवं अन्य परिजनों से मिले एवं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए ढाढस बंधाया। उन्होंने कहा कि दुख की घड़ी में वे हमेशा उनके साथ है। ज्ञात हो कि भाजपा के सिल्ली मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि विनोद प्रसाद साहू का पिछले बुधवार को रांची पुरुलिया पथ पर बुढ़ाम रघुनाथ महतो चौक के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सिल्ली के रांची पुरुलिया मार्ग पर बूढ़ाम रघुनाथ महतो चौक के निकट उनका शव सड़क के किनारे पुलिया के निचे पाया गया।इस मौके पर सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक, डा रमनेश प्रसाद, पूर्व जिला परिषद सदस्य गौतम साहू, सुशील महतो, विकाश महतो समेत कई लोग मौजूद थे।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now