---Advertisement---

बागबेड़ा में कचरा निस्तारण स्थल की मांग को विधानसभा में उठाए जाने पर विधायक संजीव सरदार को सम्मानित किया गया

On: March 23, 2025 4:00 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : बागबेड़ा में कचरा निस्तारण स्थल की मांग विधानसभा पटल में जोरदार तरीके से उठाए जाने पर बागबेड़ा कॉलोनी के पंचायत प्रतिनिधि पोटका विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजीव सरदार को अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने पिछले कई वर्षों से कचरा की समस्याओं से निजात दिलाने हेतु संबंधित पदाधिकारी से मांग कर रहे थे। बागबेड़ा में मुख्य सड़क एवं चौक चौराहे पर कचरे का ढेर जमा होने से संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका बराबर बनी रहती है। इसी आलोक में यह सवाल विधानसभा पटल पर जोरदार तरीके से रखने पर विधायक संजीव सरदार को धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया है। इस दौरान विधायक संजीव सरदार‌ ने कहा कि जनहित से संबंधित समस्याओं का समाधान करने हेतु वे लगातार प्रयास करते रहेंगे। इस मौके पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता, उप मुखिया संतोष ठाकुर, वार्ड सदस्य अभिषेक उपाध्याय, प्रतिनिधि राजकुमार सिंह, समाजसेवी भोला  उपस्थित थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

जमशेदपुर:VBDA ने राष्ट्रीय सुढी समाज को किया सम्मानित

गायत्री परिवार को धार्मिक वआध्यात्मिक संस्थानों में सर्वाधिक रक्तदान कराने का पुरस्कार मिला

सिद्धगोड़ा श्री श्री कांवरिया धाम मंदिर में श्री राम भगवान की छठी महोत्सव सोहर,भजन के साथ संपन्न

वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के संयुक्त तत्वावधान में 39 वां रक्तदाता संगठन सम्मान समारोह संपन्न

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधन समिति प्रधान चुनाव माहौल गर्माया,कथित प्रधान सुरजीत सिंह खुशीपुरा और प्रत्याशी गुरूदयाल समर्थकों में तीखी नोंक झोंक

टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान पद के लिए गुरु दयाल सिंह मन्नवाल समेत चार ने किया नामांकन, देखें कौन-कौन