
गढ़वा रंका में शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाई देने की पहल,विधायक की अनुपस्थिति में उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के कार्यों का करेंगे निष्पादन
आकाश लोहार
गढ़वा
किसी भी क्षेत्र की असली तरक्की सिर्फ सड़कों,भवनों और विकास योजनाओं से नहीं,बल्कि वहां के बच्चों को मिलने वाली बेहतर शिक्षा से तय होती है,क्योंकि आज के विद्यार्थी ही कल के समाज और देश का भविष्य हैं,इसी सोच के साथ गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है,उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर समन्वय स्थापित करने और विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से चंचल कुमार भारती को उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग का विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है।
विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने इस संबंध में विभाग को आधिकारिक रूप से अवगत करा दिया है,अब उनकी अनुपस्थिति में उच्च एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग से जुड़े सभी कार्यों का निष्पादन उनके प्रतिनिधि चंचल कुमार भारती करेंगे,इस नियुक्ति को शिक्षा विभाग के कार्यों में तेजी लाने और जनप्रतिनिधि तथा विभागीय अधिकारियों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
वहीं,विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी मिलने पर चंचल कुमार भारती ने विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के प्रति आभार व्यक्त किया,उन्होंने कहा कि विधायक का सपना है कि गढ़वा रंका विधानसभा क्षेत्र शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छुए,यहां के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण,आवश्यक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले,इसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए वे विधायक के मार्गदर्शन में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर छात्र छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर दूर कराने का प्रयास किया जाएगा,विद्यालयों की व्यवस्था को बेहतर बनाने,विद्यार्थियों को जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने और शिक्षा से संबंधित लंबित कार्यों को गति देने के लिए वे पूरी जिम्मेदारी के साथ अपनी भूमिका निभाएंगे,चंचल कुमार भारती ने भरोसा दिलाया कि शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाना उनकी प्राथमिकता होगी,विद्यार्थियों के हितों की रक्षा,उनकी समस्याओं का समाधान और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
कुल मिलाकर,विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी की इस पहल से गढ़वा-रंका में शिक्षा व्यवस्था को लेकर नई उम्मीद जगी है,अब देखना होगा कि यह नई जिम्मेदारी विद्यार्थियों के भविष्य को संवारने और क्षेत्र की शैक्षणिक तस्वीर बदलने में कितनी प्रभावी साबित होती है।




