रांची

झारखंड में अब तक 71 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की हुई जब्ती, 817 आर्म्स लाइसेंस रद्द

ख़बर को शेयर करें

झारखंड वार्ता न्यूज

रांची: उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी नेहा अरोड़ा ने बताया है कि आदर्श आचार संहिता के लागू होने से लेकर अब तक झारखंड में 71 करोड़ 11 लाख रुपये से अधिक की जब्ती की गई है। इसमें अवैध शराब, ड्रग्स आदि समेत 5 करोड़ 18 लाख से अधिक नकद रुपये शामिल हैं। वह मंगलवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकार वार्ता में बोल रहीं थीं।
उन्होंने बताया कि राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर राज्य के 18577 आर्म्स लाइसेंस में से 817 को रद्द करने की कार्रवाई की गई है। लाइसेंस रद्द हथियारों के मालिकों ने उसका सत्यापन नहीं कराया था।


उन्होंने बताया कि फेज 5 के निर्वाचन को लेकर कुल 14 नामांकन हुए हैं। उनमें चतरा में 9, कोडरमा में 4 और हजारीबाग में 1 नामांकन हुआ है। वहीं फेज 6 के लिए अब तक कुल 8 नामांकन हुए हैं। उनमें गिरीडीह में 1, धनबाद में 2, रांची में 2 और जमशेदपुर में 3 नामांकन हुए हैं। 

उन्होंने बताया कि निर्वाचन आयोग की ओर से मतदाता जागरूकता का अभियान विभिन्न माध्यमों से लगातार जारी है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।