माॅस्को (रूस):- रूस की राजधानी माॅस्को बड़े आतंकी हमले से दहल उठा है। 5 हमलावरों ने सेना की वर्दी में क्रोकस सिटी हाॅल में काॅन्सर्ट के दौरान अंधाधुंध फायरिंग कर दी। हमले के दौरान ग्रेनेड अटैक की भी खबर है। हमले के वक्त हाॅल में सैकड़ों की तादाद में लोग मौजूद थे। अब तक 40 से ज्यादा लोगों की मौत की खबर है और 100 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। हमले के बाद क्रोकस सिटी हाॅल में भीषण आग लग गई। सभी हमलावर हाॅल के अंदर ही मौजूद हैं।
Reports of gunfire and explosion reported from Mascow Russia , I hope everyone is safe there, my prayers are with the people of Russia #Moscowpic.twitter.com/0cjXleKZlz
— Muhammad Minhaj Abbasi🍁 (@MinhajAbbasi3) March 22, 2024
बताया जा रहा है हमले में हताहतों की संख्या बढ़ सकती है क्योंकि कॉन्सर्ट हॉल में दूसरा विस्फोट भी हुआ है। आतंकी हमले के बाद रूस की फेडरल सिक्योरिटी सर्विस एक्शन में आ गई है। क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट हाॅल के बेसमेंट से करीब 100 लोगों को बाहर निकाला है। कई लोग अभी भी हाॅल में फंसे हुए हैं।
इसी बीच अमेरिका की ओर से बयानबाजी शुरू हो गई है। अमेरिका ने मामले से पल्ला झाड़ लिया है, साथ ही यूक्रेन को भी क्लीनचिट दे दिया है। व्हाइट हाउस प्रवक्ता जॉन किर्बी से जब अमेरिकन एंबेसी के अलर्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि इस हमले से हमारा कोई लेना देना नहीं है।