
इस्लामिक स्टेट ने ली जिम्मेवारी
एजेंसी :रूस की राजधानी मॉस्को से बड़ी खबर आ रही है बड़े आतंकी हमले से कोहराम मच गया है,पांच अज्ञात बंदूकधारियों ने क्रोक्स सिटी हाल में उस समय अंधाधुंध फायरिंग की गई जब वहां संगीत का कार्यक्रम शुरू होने वाला ही था और तकरीबन 6200 लोग जुटे हुए थे. इसी बीच सेवा की वर्दी पहने आए अज्ञात बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग करनी शुरू कर दी. आतंकी हमले के कारण ट्रेन सेवा रोक दी गई है और हवाई सेवा को भी रोक दी गई है. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में मोर्चा संभाल लिया है हाल को चारों तरफ से घेर लिया गया है तकरीबन 7 घंटे से ऑपरेशन जारी है. स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है.गोलीबारी के बाद मॉल में अफरा तफरी मच गई. लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते हुए देखे गए घटना का वीडियो भी आ गया है.घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. जानकारी के मुताबिक, हमलावर सेनी की वर्दी में थे. हमलावरों ने क्रोकस सिटी हॉल पर ग्रेनेड भी फेंका, जिससे मॉल में भयंकर आग लग गई. मॉल में अभी भी सैंकड़ों लोगों के फंसे होने की आशंका है. रेस्क्यू ऑपरेशन का काम शुरू हो गया है. रशियन रेस्क्यू सर्विस ने क्रोकस सिटी हॉल कॉन्सर्ट वेन्यू के बेसमेंट से करीब 100 लोगों को बाहर निकाला है.
देखें वीडियो
https://x.com/MinhajAbbasi3/status/1771238399740961092?s=08





