

रांची: संसद भवन में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मुलाकात की। इस दौरान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र की दो अत्यंत महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष प्रस्तुत किया। इनमें से एक हजारीबाग में रिंग रोड निर्माण के लिए और दूसरा सुल्ताना-सिमरिया-चतरा मार्ग के चौड़ीकरण का है। हजारीबाग रिंग रोड (20 KM) के लिए अनुरोध करते मनीष ने कहा कि चतरा रोड से होते हुए नगवां फ्लाईओवर और सिलवार एनएच-522 तक रिंग रोड का निर्माण उपयोगी होगा।
संबंधित समाचार
Akash Lohra
September 23, 2026




