---Advertisement---

पीपीपी मोड में कौशल विकास को दिया जाएगा बढ़ावा : चमरा लिंडा

On: July 30, 2025 11:29 PM
---Advertisement---

रांची: कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने बुधवार को चान्हों प्रखंड स्थित नर्सिंग कौशल कॉलेज का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने कॉलेज की प्रबंधन समिति के साथ बैठक कर कॉलेज के संचालन, आधारभूत संरचना और भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया।

निरीक्षण के दौरान मंत्री लिंडा ने कॉलेज परिसर की भौतिक स्थिति, कक्षाओं, प्रयोगशालाओं और छात्रावास सुविधाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कॉलेज के छात्राओं से संवाद भी किया और उनकी शैक्षणिक एवं बुनियादी आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से सुना। मंत्री ने आश्वस्त किया कि इन समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा ताकि छात्राओं को बेहतर और सुविधाजनक शैक्षणिक वातावरण मिल सके।

श्री लिंडा ने कॉलेज प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि यह कैंपस अत्यंत सुव्यवस्थित और संसाधनों से परिपूर्ण है। इसका समुचित उपयोग करते हुए हम यहाँ मेडिकल शिक्षा से जुड़े विभिन्न व्यावसायिक कोर्स जैसे – नर्सिंग (ANM, GNM) की शुरुआत कर सकते हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के छात्राओं को अत्यधिक लाभ मिलेगा। वे एएनएम जीएनएम बनकर राज्य एवं देश की  सेवा करेंगी।

मंत्री श्री चमरा लिंडा ने कॉलेज प्रबंधन से कहा कि वे इस दिशा में विस्तृत योजना बनाकर विभाग को प्रस्ताव भेजें। उन्होंने यह भी कहा कि विभाग की प्राथमिकता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण मेडिकल शिक्षा और प्रशिक्षण उपलब्ध कराई जाए ताकि ग्रामीण बच्चे – बच्चियों को न सिर्फ रोजगार के अवसर मिलें बल्कि राज्य को प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मियों का भी लाभ मिले।

इसके अलावा, मंत्री ने यह संकेत भी दिया कि सरकारी-निजी भागीदारी (PPP Mode) में भी इस प्रकार के कौशल विकास संस्थानों को बढ़ावा दिया जाएगा ताकि झारखंड के युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

अंत में उन्होंने कॉलेज प्रशासन को आश्वस्त किया कि यदि प्रस्ताव ठोस होगा तो झारखंड सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा। मेरा उद्देश्य है कि झारखंड का कोई भी बच्चा केवल संसाधनों की कमी के कारण अपने सपनों से समझौता न करें।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

क्रोमा की ‘गोल्डन डील्स’ का लाभ उठाएं, अक्षय तृतीया अपने घर को अपग्रेड करें: एसी और 55″ या उससे बड़े QLED टीवी पर पाएं 50% तक की भारी छूट

झारखंड पुलिस महकमे में भी तबादले की रेल चली,46 आईपीएस इधर उधर,नई पदस्थापनाओं का आदेश जारी

प्रदेश में फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, पूर्वी सिंहभूम के डीसी बने राजीव रंजन और कई अफसर इधर-उधर

RTI एक्टिविस्ट कृतिवास की पेयजल स्वच्छता मंत्रालय से राजनगर हेंसल लैंपस के पास जलापूर्ति ठप की शिकायत

और अब रामगढ़ ट्रेजरी में भी घोटाला,राज्य भर के कोषागारों में घोटाले की आशंका

विधायक पूर्णिमा साहू का डीसी को पत्र, गर्मी को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव का आग्रह