---Advertisement---

बॉलीवुड एक्टर सलमान से 5 करोड़ की रंगदारी के मामले में मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर से एक को उठाया

On: October 25, 2024 5:23 AM
---Advertisement---

जमशेदपुर: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी के मामले में मुंबई पुलिस रेस में है इस मामले में अब तक तकरीबन दर्जन पर लोगों को से भी अधिक को गिरफ्तार कर लिया है। अब खबर आ रही है कि इस मामले में एक युवक को झारखंड के जमशेदपुर से गिरफ्तार किया है. मुंबई पुलिस ने जमशेदपुर पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापेमारी कर शेख हुसैन नामक युवक को गिरफ्तार किया है. युवक से पूछताछ की जा रही है. गुरुवार को आरोपी को जमशेदपुर कोर्ट में पेश किया जाएगा. जिसके बाद मुंबई पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई ले जाएगी.

जानकारी के अनुसार आरोपी शेख हुसैन सब्जी बेचने का काम करता है. मुंबई पुलिस ने वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है जिससे शेख हुसैन ने मैसेज भेजकर फिरौती मांगी थी. हालांकि जमशेदपुर पुलिस इस पूरे मामले में कुछ भी कहने से परहेज कर रही है.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शेख हुसैन ने मुंबई पुलिस को बताया कि वह सब्जी बेचकर अपने परिवार का गुजारा करता है. पिछले कई दिनों से वह टीवी न्यूज चैनल पर लॉरेंस बिश्नोई द्वारा अभिनेता सलमान खान की हत्या की खबर देख रहा था. उसने सोचा कि इसी बहाने वह भी सलमान खान को फिरौती मांगने का मैसेज भेजेगा, लेकिन मामला बढ़ सकता है ये सोचकर उसने इंटरनेट पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस का नंबर सर्च किया और व्हाट्सएप नंबर पर धमकी भरा मैसेज भेजकर अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया.

16 अक्टूबर को मैसेज मिलने के बाद मुंबई ट्रैफिक पुलिस लगातार नंबर को ट्रेस कर रही थी, लेकिन नंबर स्विच ऑफ था. इसके बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर के आधार पर मिली जानकारी के आधार पर जमशेदपुर के एसएसपी किशोर कौशल से संपर्क किया. रविवार को मुंबई पुलिस जमशेदपुर पहुंची. वहीं, सोमवार को कई जगहों पर छापेमारी भी की गई, लेकिन सफलता नहीं मिली. लेकिन बुधवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हालत की दी थी धमकी

मुंबई ट्रैफिक पुलिस को व्हाट्सएप पर धमकी भरा मैसेज भेजा गया था. मैसेज में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से पांच करोड़ रुपये मांगे गए थे. मैसेज के जरिए जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और सलमान खान के बीच चल रहे विवाद को सुलझाने का दावा भी किया गया था. मैसेज भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का करीबी बताया था.मैसेज में कहा गया था कि इसे हल्के में मत लीजिए, अगर सलमान खान को जिंदा रहना है और लॉरेंस बिश्नोई से अपनी दुश्मनी खत्म करनी है, तो उन्हें पांच करोड़ देने होंगे. अगर वह पैसे नहीं चुकाता है तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हो जाएगी. इस बीच, मुंबई और जमशेदपुर पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी किस गिरोह से जुड़ा है और उसके साथ और कौन-कौन लोग हैं. पूरे मामले में जमशेदपुर पुलिस ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

स्टार हेल्थ ने रांची में ‘वैल्यू प्लस’ किया लॉन्च, 20% तक कम प्रीमियम पर किफायती स्वास्थ्य बीमा सुविधा

Shocking news Jharkhand: महिला ने चलती ट्रेन से दूधमुहें बच्चे को फेंका,मौत,दूसरे को यात्रियों ने बचाया

डीजीपी के समक्ष नक्सलियों का बड़ा सरेंडर,27 नक्सलियों ने घातक हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

जमशेदपुर:रंगदारी की खातिर कपड़ा व्यापारी के घर में घुसकर फायरिंग,आधा दर्जन अपराधी हथियार के साथ पुलिस के हत्थे चढ़े

जमशेदपुर:मानगो के पारडीह में एस्बेस्टस काट गल्ले दुकान से 50000 नकदी और सामानों की चोरी

झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा के समक्ष बड़ी संख्या में नक्सली हथियार के साथ करेंगे आज सरेंडर, देखें सूची