प्रेमी ने अपनी प्रेमिका को झारखंड से पहले बिहार बुलाया. यहां उसने बड़ी बेरहमी से उसकी हत्या कर दी और फिर सबातू को खत्म करने की भी भरपूर कोशिश की. तकनीकी जांच और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने अब हत्यारे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है.
एक प्रेमी ने पहले अपनी प्रेमिका को झारखंड से बिहार बुलाया और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी. इस आशिक ने हत्या की इस खौफनाक कहानी को छुपाने की भी कोशिश की थी लेकिन पुलिस ने अब पूरे मामले से पर्दा उठा दिया है. दरअसल, भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव में झारखंड निवासी युवती की हत्या के मामले में पुलिस को अहम सफलता मिली है. पुलिस ने लड़की के प्रेमी सिट्टू यादव उर्फ मंजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. वह हत्या का भी नामजद अभियुक्त है. सिट्टू यादव उर्फ मंजीत कुमार चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी योगेन्द्र सिंह का पुत्र है. तकनीकी सूत्रों और स्थानीय इनपुट के आधार पर उसे गड़हनी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. पुलिस पूछताछ में उसने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है.
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में सिट्टू यादव ने बताया कि लड़की उस पर शादी का दबाव बना रही थी. इसी के चलते उसने लड़की को मिलने के बहाने गांव में बुलाया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी. इसके बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को करहा गांव के बधार में फेंक दिया. अब पुलिस साक्ष्य के लिए हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार बरामद करने में जुटी है. एसपी राज ने मंगलवार को प्रेस बयान जारी कर गिरफ्तारी की जानकारी दी. बता दें कि 29 जून की सुबह चरपोखरी थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव के बधार स्थित करहा से एक लड़की का शव बरामद किया गया था.
लड़की का चेहरा और शरीर क्षत-विक्षत पाया गया। अगले दिन 30 जून को उसकी पहचान झारखंड के गोंडा जिला निवासी गुलाबी मंडल की 19 वर्षीय बेटी अंजू कुमारी के रूप में हुई. उस मामले में लड़की के पिता गुलाबी मंडल ने प्रेम प्रसंग में अपनी बेटी अंजू कुमारी की हत्या करने का आरोप लगाते हुए चरपोखरी थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. इसमें प्रेमी सिट्टू यादव को नामजद किया गया था.
लड़की बिना कुछ बताए घर से निकल गई थी
एफआईआर में गुलाबी मंडल ने कहा था कि करीब दो महीने पहले उनकी बेटी का इंस्टाग्राम के जरिए आरा के सिट्टू यादव नाम के लड़के से संपर्क हुआ था. बातचीत के दौरान दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। सिट्टू यादव के बुलावे पर उनकी बेटी 26 जून की सुबह करीब 9 बजे उनसे मिलने के लिए बिना कुछ बताए अपने घर झारखंड से निकल गई.
जब वह शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी काफी खोजबीन की गयी. लेकिन, वह नहीं मिली. इसी बीच 29 जून की शाम गोड्डा थाने की पुलिस को सूचना मिली कि आपकी बेटी की आरा में हत्या कर दी गयी है और उसका शव वहां के सदर अस्पताल में है. सूचना मिलने पर वे आरा सदर अस्पताल पहुंचे. गुलाब मंडल ने इंस्टाग्राम पर सिट्टू यादव से संपर्क किया तो उन्हें फोन कर अपनी बेटी की गला काटकर हत्या करने का आरोप लगाया गया.

