---Advertisement---

मुरी पुलिस की गश्ती वाहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

On: June 12, 2024 2:48 AM
---Advertisement---

मुरी:- मुरी ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की अहले सुबह लगभग 5 बजे कुतरु भारत पेट्रोलियम के पास मुरी पुलिस की गश्ती वाहन जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर (जे एच 01बीएफ/5373) को एक अज्ञात हाईवा वाहन ने टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद वाहन मौके से भाग निकला। जानकारी के अनुसार मुरी ओपी के उप निरीक्षक दिवाकर कुमार के नेतृत्व में उक्त पुलिस गाड़ी गश्ती कर रही थी उसी दरमियान दुर्घटना हुई। दुर्घटना में पुलिस के वाहन चालक विलास कुमार झा की हाथ टूट गई एवं एक अन्य आरक्षी सृष्टिधर महतो के सिर में चोट लगी और खून बहने लगा। आनन-फानन में घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई और घायल जवानों को सिल्ली समुदायिक अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज कर बेहतर चिकित्सा हेतु सिंगपुर नर्सिंग होम लाया गया। थाना प्रभारी कुंदन कुमार के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटना कारित वाहन को मुरी थाना क्षेत्र से गुप्त सूचना के आधार पर जप्त किया गया जबकि वाहन का ड्राइवर मौके का लाभ उठाते हुए भाग निकला। मुरी ओ पी के द्वारा इस संबंध में प्राथमिक दर्ज की गई एवं अग्रतर कार्रवाई करते हुए विशेष बिंदुओं पर अनुसंधान किया जा रहा है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now