---Advertisement---

आठ सूत्री मांगों को लेकर राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ को सौंपा ज्ञापन

On: September 26, 2024 2:41 PM
---Advertisement---

रांची: राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा राज्य में ओबीसी के आरक्षण को 14% से 50% बढाकर 9वीं अनुसूची में डालने हेतु महामहिम राज्यपाल से आग्रह कर केंद्र सरकार को भेजने, केंद्र और राज्यों में ओबीसी स्वतंत्र मंत्रालय की गठन करने, जाति जनगणना करने, ओबीसी अधिकारी, कर्मचारियों को प्रमोशन में रिजर्वेशन देने सहित आठ सूत्री मांगों को लेकर क्रमिक आंदोलन के तहत राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह स्थानीय सांसद संजय सेठ को ज्ञापन सौंपा।


ज्ञापन के संदर्भ में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ जी ने प्रतिनिधि मंडल को कहा कि राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा की मांगे जायज है। ओबीसी का आरक्षण बढ़ना चाहिए तथा ओबीसी स्वतंत्र मंत्रालय की गठन की मांग को माननीय प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र दामोदर दास मोदी जी के समक्ष मजबूती से रखने की आश्वासन दिया।


प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने रक्षा राज्य मंत्री से मांग किया कि आरक्षण की 50% सीमा और क्रीमी लेयर को हटा कर ओबीसी वर्ग को उनका हक अधिकार मिले और इस वर्ग के साथ न्याय हो।


प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता के साथ राष्ट्रीय ओबीसी अधिकारी कर्मचारी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव, वरिष्ठ समाजसेवी दीनानाथ प्रसाद, प्रदेश महासचिव अजय मेहता, उपाध्यक्ष सूबेदार एसएन सिंह, अवध प्रसाद, वसीम अकरम चंदन गुप्ता गोविंद शर्मा सहित कई अन्य लोग शामिल थे।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।

Join WhatsApp

Join Now