---Advertisement---

लातेहार में ‘लाल’ तांडव, रेल निर्माण स्थल पर नक्सलियों ने किया हमला, कई वाहनों में लगाई आग

On: September 26, 2023 9:17 AM
---Advertisement---

लातेहार : रांची-लातेहार सीमा पर तीसरी रेलवे लाइन निर्माण कार्य साइट पर माओवादियों ने हमला कर दिया। इस हमले में माओवादियों ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। इस दौरान वहां डम्पर, हाइवा, पोकलेन व स्कॉर्पियो को माओवादियों ने जला दिया। रांची के मैक्लुस्कीगंज और लातेहार के चंदवा थाना क्षेत्र में माओवादियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।

इस दौरान नक्सलियों ने मजदूरों की पिटाई की और नारे भी लगाए। घटनास्थल में मौजूद विवि इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड एक मजदूर ने बताया कि शाम के करीब 5:45 बजे अचानक से 10-12 की संख्या में बन्दूकधारी नक्सली साइट पर आ धमके, जिसे देखकर बहुत से मजदूर भागने लगे। जो मजदूर उनके चपेट में आया उसकी पिटायी की गयी। फिर पास में खड़े वाहनों में आग लगा दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि इस घटना को नक्सली संगठन के सब जोनल कमांडर रविन्द्र गंझू के दस्ते ने अंजाम दिया है। यह हमला लेवी को लेकर किया गया है। बता दें कि इससे पूर्व में भी तीन-चार बार रेलवे निर्माण कार्य में लगी कंपनियों पर रविन्द्र गंझू ने बड़ा हमला करते हुए करोड़ो रुपयों का नुकसान पहुंचा चुका है।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

विश्व रक्तदाता दिवस 15 जून को रंका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विशाल सुरक्षित रक्तदान शिविर

जमशेदपुर:टाटा स्टील लिमिटेड (टिनप्लेट डिवीजन) में 7 वर्षीय ग्रेड रिवीजन समझौता संपन्न

मैं सरकारी बस से चलना चाहता हूं लेकिन जमशेदपुर में सरकारी बस चलती ही नहीं, डीटीओ और प्रशासन जिम्मेदार:सौरभ विष्णु

पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता की पहल रंग लाई, दिव्यांग रवि शंकर मिश्रा को मिली बैटरी चलित ट्राई साइकिल

पीएम के अध्यक्षता में हुई नीति आयोग की 11 वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक में शामिल हुए झारखंड सीएम हेमंत,बोले!

झारखंड:मंईयां सम्मान योजना की लाभुकों के लिए बड़ी अपडेट, इस जिले के बाद खटाखट ₹5000 आएंगे फटाफट