झारखंड

गढ़वा : सदर अस्पताल में गर्भवती महिला के शव को चूहों ने कुतरा

ख़बर को शेयर करें

गढ़वा : झारखंड के गढ़वा के सदर अस्पताल में एक गर्भवती महिला के शव को चूहों ने कुतर दिया है। मेराल थाना के बाना गांव की रहने वाली सुनरी मुसहरिन के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया था। पूरी रात शव अस्पताल के एक कोने में स्ट्रेचर पर लावारिस पड़ा रहा।

सोमवार की सुबह जब उसके स्वजन अस्पताल पहुंचे, तो देखा कि चूहों ने सुनरी की नाक के एक बड़े हिस्से को अपना आहार बना लिया था। घटना पर लोगों ने अस्पताल प्रबंधन तथा पुलिस की लापरवाही पर दुख जताया है।

Avatar photo

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।