---Advertisement---

झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने नामांकन के अंतिम दिन खोले पत्ते, निर्दलीय परिमल नथवानी को समर्थन का ऐलान

On: June 8, 2026 3:40 PM
---Advertisement---

रांची:झारखंड की दो राज्यसभा सीटों के लिए चल रहे द्विवार्षिक चुनाव में आखिरी दिन सियासी तस्वीर और साफ हो गई। लंबे समय से उम्मीदवारों को लेकर जारी अटकलों के बीच एनडीए ने आखिरकार अपना रुख स्पष्ट करते हुए पूर्व राज्यसभा सांसद और उद्योगपति परिमल नथवानी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया। नथवानी ने सोमवार को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया।
नामांकन से पहले नथवानी ने राजधानी रांची में भाजपा और सहयोगी दलों के विधायकों से मुलाकात की। इस दौरान राज्यसभा चुनाव को लेकर रणनीति और समर्थन पर चर्चा हुई। मीडिया से बातचीत में उन्होंने अपनी जीत को लेकर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि झारखंड से उनका पुराना जुड़ाव रहा है और राज्य के विकास के लिए किए गए उनके कार्यों को विधायक जरूर ध्यान में रखेंगे।
नथवानी इससे पहले भी झारखंड का प्रतिनिधित्व करते हुए दो बार राज्यसभा पहुंच चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने राज्य के विकास और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर प्रभावी भूमिका निभाई थी। इसी अनुभव और कार्यों के आधार पर उन्हें विधायकों का समर्थन मिलने की उम्मीद है।
वहीं भाजपा विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पार्टी के पास अपने दम पर सीट जीतने के लिए पर्याप्त संख्या बल नहीं था। ऐसे में राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए नथवानी को समर्थन देने का निर्णय लिया गया। उन्होंने नथवानी को अनुभवी और भरोसेमंद उम्मीदवार बताते हुए कहा कि झारखंड पहले भी उनके कामकाज को देख चुका है।
दूसरी तरफ सत्तारूढ़ गठबंधन ने इस फैसले पर सवाल उठाए हैं। झामुमो नेता और मंत्री सुदिव्य कुमार ने आरोप लगाया कि भाजपा राज्यसभा चुनाव के बहाने विधायकों की खरीद-फरोख्त की राजनीति करना चाहती है। वहीं कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू ने भी भाजपा पर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने का सोमवार अंतिम दिन था। कांग्रेस ने प्रणव झा को मैदान में उतारा है, जबकि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बैजनाथ राम को उम्मीदवार बनाया है। ऐसे में अब राज्यसभा चुनाव को लेकर झारखंड की सियासत और दिलचस्प होती नजर आ रही

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं