---Advertisement---

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

On: June 8, 2026 10:22 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में सोमवार को मासिक सम्मान समारोह आयोजित की गई। जिसमें सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को यूनियन की ओर से शॉल ओढ़ाकर तथा प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि यह सम्मान समारोह सिर्फ औपचारिकता पूरी करने के लिए नहीं आयोजित की जाती है बल्कि आप सबों के विचारों एवं सुझावों की समीक्षा कर उसे लागू कराने का प्रयास किया जाता है। हम आपके विचारों पर अमल करते हैं।‌

उन्होंने कहा कि यूनियन सदैव अपने सेवानिवृत्त कर्मियों के साथ खड़ी है। जब कभी ऐसा महसूस हो कि यूनियन की मदद चाहिए तो नि:संकोच यूनियन कार्यालय आईए यह यूनियन आपका है। उन्होंने सबों को स्वस्थ रहने की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मी अपने परिवारजनों के साथ उपस्थित थे। सबों ने बारी – बारी से अपने अनुभव साझा किये। कार्यक्रम में अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद, महामंत्री आरके सिंह, तमाम यूनियन पदाधिकारी, कमेटी मेंबर एवं आरके सिंह फैंस क्लब के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश विश्वकर्मा ने किया।
निम्न सेवानिवृत्त कर्मचारी हुए सम्मानित।
1. व्हीकल फैक्ट्री के सैय्यद तज्जूद्दिन ।
2. क्यूए के अफताब रजा अंसारी ।
3. रियल एक्सल के जिउत शर्मा ।
4. फाउंड्री के राजेंद्र प्रसाद एवं मनमोहन गोप।
5. इंजन फैक्ट्री के बराह मांझी एवं विमल कुमार।
6. ईआरसी के कृष्णा कुमार प्रसाद।
7. फ्रंट एक्सल के कलीम खान।
8. पेंट फैक्ट्री के ओम प्रकाश सिंह।
9. ड्राइव हेड से राम प्रवेश सिंह।
10. फ्रेम फैक्ट्री से तर्नी कुमार गोप।‌

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

रंका:डॉ असजद घर घर जाकर पिला रहे हैं बच्चों को पोलियो की दवा और कर रहे हैं जागरूक

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय,खरौंधी की छात्राओं के अस्वस्थ होने की घटना पर उपायुक्त गंभीर,निष्पक्ष जांच एवं दोषियों पर सख्त कार्रवाई

आदित्यपुर-2 रेलवे कॉलोनी में जगन्नाथ प्रभु,माता शुभद्रा,बलभद्र प्रभु,सुदर्शन, माता लक्ष्मी जी का विधि पूर्व देव आसन्न पूजा संपन्न

अधूरे जलापूर्ति कार्य से बढ़ी लोगों की परेशानी, पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने बीडीओ को सौंपा मांग पत्र

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंका में पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ

पूर्व विधायक मलखान सिंह का जन्मदिन सादगीपूर्ण माहौल में मनाया गया, शुभचिंतकों ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं