---Advertisement---

नीट पेपर लीक:CBI की झारखंड में दबिश, हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल का घर पहुंची।

On: June 26, 2024 8:48 AM
---Advertisement---

रांची:नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। सूत्रों का कहना है कि टीम ने झारखंड में दबिश दी है। बताया जा रहा है कि सीबीआई की टीम हजारीबाग ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल के घर पहुंच गई और उन्हें लेकर ओएसिस स्कूल पहुंची है।

बताया जा रहा है कि ओएसिस स्कूल स्कूल पर कथित रूप से पेपर लिख करने का आरोप लगा है। जिसकी जांच करने के लिए सीबीआई पहुंची है।

बता दें इसके पूर्व मंगलवार को NEET पेपर लीक (Paper Leak) मामले की जांच को लेकर CBI की पांच सदस्यीय टीम हजारीबाग (Hazaribagh) पहुंची।

मिल रही जानकारी के अनुसार, यहां टीम ने सबसे पहले SBI मुख्य ब्रांच में लगे CCTV फुटेज को खंगाला और कई बैंक अधिकारियों से भी पूछताछ की और हर छोटी-बड़ी जानकारी जुटाई।

इस मामले में पूछे जाने पर SP अरविंद कुमार सिंह ने अनभिज्ञता प्रकट की। SBI के चीफ मैनेजर ने टीम के बारे में कुछ भी बताने से मना किया।सूत्र बता रहे हैं कि CBI टीम ने SBI के मुख्य ब्रांच में दस्तक दी और बैंक में रखे गए प्रश्नपत्रों के बारे में जानकारी जुटाई।

बैंक के CCTV फुटेज को भी खंगाला। टीम ने बैक अधिकारियों से कई सवाल पूछे।मसलन प्रश्न को जमा कराने कौन आया था। जब बैंक में प्रश्न पत्र जमा कराए गए तो साथ में कौन-कौन स्ट्रांग रूम में गया था।

टीम की तहकीकात चार से पांच घंटे तक चली। इस दौरान गेट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी थी। हर छोटे बड़े पहलू पर टीम के लोगों ने जानकारी इकट्ठा की।

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

सीएम हेमंत सोरेन ने सुनी लोगों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

जमशेदपुर: सुबह 10:00 से 2 घंटे बिजली कई क्षेत्रों में रहेगी गुल, देख कहीं आपका भी!

बोकारो में अवैध शराब कारोबार का भंडाफोड़, 4000 लीटर शराब और 8 लाख नकदी बरामद; 3 गिरफ्तार

नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत असंवैधानिक!राष्ट्रपति से चुनाव पर रोक व निरस्त करने की मांग

पलामू में इंसानियत शर्मसार: पैसों के लालच में मां ने नाबालिग बेटी की बुजुर्ग से करा दी शादी, आरोपी गिरफ्तार

मानगो नगर निगम चुनाव में मेयर के लिए संध्या सिंह को एनडीए की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरी झंडी, बुधवार को करेगी नामांकन