---Advertisement---

NEET -UG 2026 पेपर लीक होने से परीक्षा रद्द,NTA ने कहा निष्पक्षता से समझौता नहीं,जल्द होगी परीक्षा

On: May 13, 2026 11:16 AM
---Advertisement---

नई दिल्ली: NEET-UG 2026 परीक्षा को पेपर लीक मामले में एक्शन लेते हुए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने 3 मई को आयोजित NEET-UG 2026 परीक्षा को रद्द कर दिया है, जिसके बाद NTA ने स्पष्ट किया है कि जल्द ही परीक्षाएं आयोजित की जाएगी.
परीक्षा रद्द होने के बाद देश भर जारी चर्चाओं के बीच NTA के महानिदेशक अभिषेक सिंह ने कहा कि यह निर्णय छात्रों, अभिभावकों और एजेंसी सभी के लिए बेहद मुश्किल है, लेकिन परीक्षा की निष्पक्षता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने स्पष्ट किया कि ये फैसला छात्रों के भविष्य को देखते हुए ही लिया गया.

परीक्ष क्यों रद्द की गई? इसका जवाब देते हुए उन्होंने बताया कि 7 मई की रात कुछ व्हाट्सएप मैसेज सामने आए थे, जिनमें शेयर किए गए सवाल NEET परीक्षा के प्रश्नपत्र से मेल खाते पाए गए. इसके बाद इन मैसेज को तुरंत जांच एजेंसियों को भेजा गया. हालांकि परीक्षा वाले दिन किसी गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली थी और एग्जाम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ था, लेकिन आरोपों की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की गई.

जांच में क्वेश्चन पेपर लीक की पुष्टि होने के बाद रद्द की गई परीक्षा

अभिषेक सिंह के अनुसार, 8 और 9 मई को जांच एजेंसियों ने व्हाट्सएप मैसेज की पड़ताल की, जबकि 10 और 11 मई को कुछ आरोप सही पाए गए. इसके बाद NTA ने फैसला लिया कि यदि परीक्षा की पारदर्शिता पर थोड़ा भी संदेह है तो परीक्षा रद्द करना ही उचित होगा. उन्होंने यह भी कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि पेपर लीक कितने बड़े स्तर पर हुआ और कितने लोगों तक प्रश्नपत्र पहुंचा. मामले की जांच अब CBI को सौंप दी गई है, जो यह पता लगाएगी कि यह मामला किसी एक राज्य तक सीमित था या कई राज्यों में फैला हुआ था.

छात्रों व अभिभावकों में गहरा रोष

बहरहाल, परीक्षा रद्द होने के बाद छात्रों व अभिभावकों में निराशा व आक्रोश का मिलाजुला भाव देखने को मिल रहा है. परीक्षा देने के बाद जहाँ छात्र बेसब्री से परिणाम का इन्तजार कर रहे थे, वही उनके हिस्से एक बार फिर निराशा आई है. छात्रों का कहना है कि इतने बड़े स्तर पर एग्जाम आयोजित होने के बावजूद इस तरह के मामले सामने आने की घटना दुखद तो है ही, बल्कि शर्मनाक भी है.

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

गदड़ा:सड़क की दुर्दशा के खिलाफ महिलाओं का रौद्र रूप,सड़क जाम कर सांसद विधायक नेताओं को जमकर कोसा,और!

अखिल भारतीय तेली साहू महासभा में लोकतंत्र की बहाली, वित्तीय अनियमितता के आरोपी राकेश साहू आजीवन निष्कासित

जून में धर्म और आस्था का संगम: देखें पूरे महीने के व्रत-त्योहारों की सूची

झारखंड राज्यसभा चुनाव: दो सीटों पर सियासी संग्राम तेज, सत्ता पक्ष-विपक्ष में जोरदार शक्ति परीक्षण

राहुल को भाजपा नेता मनोज तिवारी और मंत्री नितेश राणा ने कहा देशद्रोही,भड़की यूथ कांग्रेस,बिष्टुपुर साइबर थाने में शिकायत

रेल सुरक्षा बल ने अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़,30 लाख के गांजा के साथ तीन को दबोचा