---Advertisement---

मझीआँव प्रेस क्लब की नई कमिटी गठित, सत्यम जयसवाल बने अध्यक्ष

On: May 28, 2026 8:37 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता संवाददाता

मझीआँव (गढ़वा)। मझीआँव प्रेस कार्यालय में प्रखंड क्षेत्र के स्थानीय पत्रकारों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी कमिटी को भंग करते हुए नई कमिटी का गठन किया गया। नई कमिटी में सत्यम जयसवाल को अध्यक्ष, मनोज कुमार दुबे को सचिव तथा अनूप सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। नई कमिटी के गठन के बाद पत्रकारों में उत्साह देखा गया।

बैठक के दौरान पत्रकारिता से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। पत्रकारों की सुरक्षा, संगठन की मजबूती, निष्पक्ष पत्रकारिता, आपसी समन्वय तथा सामाजिक सरोकारों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि वर्तमान समय में पत्रकारिता की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है, ऐसे में सभी पत्रकारों को एकजुट होकर समाज हित में कार्य करने की आवश्यकता है।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यम जयसवाल ने कहा कि प्रेस क्लब को मजबूत एवं सक्रिय बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता के माध्यम से जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाना पत्रकारों का कर्तव्य है। उन्होंने सभी पत्रकारों को साथ लेकर संगठन को नई दिशा देने का भरोसा दिलाया।

वहीं सचिव मनोज कुमार दुबे ने कहा कि पत्रकारिता केवल एक पेशा नहीं बल्कि समाज सेवा का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकारों के अधिकार, सम्मान एवं सुरक्षा को लेकर संगठन हमेशा सजग रहेगा। साथ ही पत्रकारों के बीच आपसी भाईचारा एवं समन्वय बनाए रखने पर भी विशेष जोर दिया जाएगा।

कोषाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि संगठन की मजबूती के लिए पारदर्शिता, एकता एवं अनुशासन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए हर स्तर पर कार्य करेगा।

बैठक में पत्रकार विनय कुमार, अखिलेश ठाकुर, उपेंद्र कुमार, रवि कुमार, अमित कुमार सहित प्रखंड क्षेत्र के कई स्थानीय पत्रकार उपस्थित थे।

Shubham Jaiswal

“मैं शुभम जायसवाल, बीते आठ वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने विभिन्न प्रतिष्ठित अखबारों और समाचार चैनलों में प्रतिनिधि के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले पाँच वर्षों से मैं साप्ताहिक अखबार ‘झारखंड वार्ता’ से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए केवल पेशा नहीं बल्कि समाज और जनता के प्रति एक जिम्मेदारी है, जहाँ मेरी कलम हमेशा सच और न्याय के पक्ष में चलती है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें

बकरीद को लेकर मझीआँव व बरडीहा में पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति बनाए रखने की अपील

‘कॉफी विद एसडीएम’ में गूंजा सरस्वतिया नदी संरक्षण का मुद्दा; प्रबुद्ध नागरिकों, पर्यावरण प्रेमियों और समाजसेवियों ने साझा किए सुझाव

मेराल तक पहुंचा “आपन सरस्वतिया” अभियान, एसडीएम ने किया नदी क्षेत्र का निरीक्षण

रंका अस्पताल को अनुमंडलीय अस्पताल बनाने की मांग तेज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिया सकारात्मक संकेत

अमित कुमार बने मझिआंव के 37वें थाना प्रभारी, बोले— ‘जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान ही पहली प्राथमिकता’

गढ़वा:बकरीद पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को प्रशासन प्रतिबद्ध : उपायुक्त