खासम ख़ासराष्ट्रिय

दिल्ली:सीएम के रूप में रेखा गुप्ता और ये मंत्री लेंगे शपथ!बोली, जनता के एक पैसे का हिसाब लेंगे!

नई दिल्ली: पिछले लगभग 11 दिन से चला आ रहा दिल्ली सीएम का सस्पेंस खत्म हो गया है और आज से दिल्ली में रेखा राज हो जाएगा। सीएम के रूप में रेखा गुप्ता आज शपथ लेंगे। कल ही उन्हें विधायक दल का नेता चुन लिया गया था। उनके साथ-साथ

मनजिंदर सिंह सिरसा, रविन्द्र इन्द्राज सिंह, प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह दिल्ली के नए मंत्री के तौर पर शपथ लेंगे।

वहीं दूसरी ओर सीएम बनने के बाद ही अपने पहले बयान में रेखा गुप्ता ने कहा है कि भ्रष्टाचारियों को एक-एक पैसे का हिसाब देना होगा जनता का पैसा उन्हें लौटाना होगा।

बता दें कि दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में भाजपा अपने 27 साल का सूखा दूर करने वाली है और सीएम के रूप में रेखा गुप्ता ऐतिहासिक शपथ ग्रहण करने वाली है। जिसकी भव्य तैयारी हो गई है।

इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आरएसएस के नेता, एनडीए के नेता झुग्गी झोंपड़ियों के प्रतिनिधि साधु संत तकरीबन लाखों लोगों के जुटने की संभावना है।

Avatar photo

Satish Sinha

मैं सतीश सिन्हा, बीते 38 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ा हूँ। इस दौरान मैंने कई अखबारों और समाचार चैनलों में रिपोर्टर के रूप में कार्य करते हुए न केवल खबरों को पाठकों और दर्शकों तक पहुँचाने का कार्य किया, बल्कि समाज की समस्याओं, आम जनता की आवाज़ और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की वास्तविक तस्वीर को इमानदारी से उजागर करने का प्रयास भी निरंतर करता रहा हूँ। पिछले तकरीबन 6 वर्षों से मैं 'झारखंड वार्ता' से जुड़ा हूँ और क्षेत्रीय से जिले की हर छोटी-बड़ी घटनाओं की सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के माध्यम से पत्रकारिता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का प्रयास कर रहा हूँ।

WhatsApp
Copy link
URL has been copied successfully!