---Advertisement---

झारखंड में बारिश के साथ होगा नए साल का आगाज, बढ़ेगी ठंड

On: December 28, 2023 8:29 AM
---Advertisement---

झारखंड वार्ता

रांची:- आने वाले कुछ दिनों में राज्य के मौसम में बदलाव देखा जायेगा। इस संबध में मौसम विज्ञान केंद्र ने जानकारी दी है। मौसम विभाग की मानें तो एक से तीन जनवरी के बीच राज्य में बारिश होने की संभावना है। इस दौरान राज्य के कुछ हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश रिकॉर्ड की जायेगी। इसके बाद एक बार फिर से ठंड बढ़ सकती है।

फिलहाल झारखंड के लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली है, पर साल की शुरुआत में लोगों को एक बार फिर से शीतलहर का सामना करना पड़ेगा। हिमालय से आने वाले पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरे उत्तर भारत के राज्यों में होगा। इसके प्रभाव से मैदानी इलाकों में कनकनी बढ़ेगी और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें