---Advertisement---

गायत्री परिवार का भालूबासा हनुमान मंदिर जम्बू अखाड़ा में नौ कुंडीय राष्ट्रीय महायज्ञ संपन्न

On: November 26, 2023 4:09 PM
---Advertisement---

जमशेदपुर :गायत्री परिवार टाटानगर का युवा प्रकोष्ठ नवयुगदल और प्रज्ञा महिला मण्डल के द्वारा कार्तिक माह के अंतिम दिन हनुमान मंदिर(जम्बू अखाड़ा) भालूबासा के प्रांगण में 9 कुंडिया राष्ट्र जागरण गायत्री महायज्ञ अपार जन समूह के बीच संपन्न हुआ।

आज के यज्ञ में लगभग 500 धर्म प्रेमी श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण हेतु यज्ञ भगवान को अपनी आहुतियां समर्पित कीये । साथ ही साथ संध्या 5:00 बजे से विराट दीप महायज्ञ का आयोजन भी किया गया जिसमें धरा से अंधकार का समूल नाश हो ऐसी भावनाओं के साथ 1008 दीपक प्रज्वलित किया गया।


इस कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ जमशेदपुर के कोने-कोने से अनेक लोग हर्षोल्लास के साथ सम्मिलित हुए प्रातः यज्ञ का संचालन प्रज्ञा महिला मंडल की अध्यक्ष बहन जसवीर कौर एवं टोली के बहन श्रीमती गुड्डी देवी ,सुनैना देवी ,गंगा देवी तथा भाई आलोक जी द्वारा किया गया . वहीं दीप महायज्ञ आदरणीय शंभू नाथ दुबे एवं उनकी टोली के बहन श्रीमती रेखा शर्मा ,बहन मंजू देवी तथा बहन रक्षंदा देवी ने संपन्न कराया ।


इस अवसर अतिथि स्वरूप बहन श्रीमती रेखा वर्मा एवं श्रीमती रीना चौधरी प्रांतीय उपाध्यक्ष जनसंख्या नियंत्रण उपस्थित रहीं ।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रभाकर बेहेरा, जम्बु अखाड़ा के संचालक श्री बंटी सिंह के साथ नवयुगदल के रंजीता राय, रूबी शर्मा,चिंतामणि देवी,लता देवी,शकुंतला शाल, पुष्पेंद्र कुमार,संतोष गुप्ता,बासुदेव पाल,शंकर कुमार,प्रशान्त कालिंदी,निर्मल कुमार,पंकज कुमार,कुँवर प्रसाद मालाकार के साथ सभी युवा कार्यकर्ताओं ने अपना योगदान दिया ।

Satyam Jaiswal

सत्यम जायसवाल एक भारतीय पत्रकार हैं, जो झारखंड राज्य के रांची शहर में स्थित "झारखंड वार्ता" नामक मीडिया कंपनी के मालिक हैं। उनके पास प्रबंधन, सार्वजनिक बोलचाल, और कंटेंट क्रिएशन में लगभक एक दशक का अनुभव है। उन्होंने एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन से शिक्षा प्राप्त की है और विभिन्न कंपनियों के लिए वीडियो प्रोड्यूसर, एडिटर, और डायरेक्टर के रूप में कार्य किया है। जिसके बाद उन्होंने झारखंड वार्ता की शुरुआत की थी। "झारखंड वार्ता" झारखंड राज्य से संबंधित समाचार और जानकारी प्रदान करती है, जो राज्य के नागरिकों के लिए महत्वपूर्ण है।

Join WhatsApp

Join Now

और पढ़ें