रांची

रांची समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई व रखरखाव के लिए नोडल पदाधिकारी नामित

ख़बर को शेयर करें

रांची: उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजंत्री ने आज सुबह अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में बैठक कर रांची समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई के सन्दर्भ में निर्देश दिए। समाहरणालय परिसर की साफ-सफाई एवं रखरखाव को और बेहतर बनाने के लिए उपायुक्त द्वारा नोडल पदाधिकारी को नामित किया गया। जिला स्तर पर प्रत्येक कार्यालय में कर्मी समय पर अपने कार्यालय पहुंचें इस हेतु प्रतिदिन की मॉनिटरिंग करने के लिए भी नोडल पदाधिकारी को उपायुक्त द्वारा प्रतिनियुक्त किया गया है।

समाहरणालय के पदाधिकारी एवं कर्मियों के आईडी कार्ड बनाने तथा आम जनों की शिकायतों के निस्तारण हेतु व्हाट्सएप नंबर पर सतत फॉलो अप बनाए रखने हेतु प्रतिनियुक्ति संबंधित कार्य में हुई प्रगति की जानकारी उपायुक्त ने ली।

विदित हो कि जिला प्रशासन द्वारा रांची जिला स्तर पर एक व्हाट्सएप नंबर जारी किया जाएगा जिसमें आम जन अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे। आम लोगों की समस्याओं को त्वरित संज्ञान में लेकर संबंधित विभाग द्वारा उसका समाधान किया जाए इसके लिए तीन पारियों में दो-दो कर्मियों एवं पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति उपायुक्त द्वारा की गई है।

Vishwajeet

मेरा नाम विश्वजीत कुमार है। मैं वर्तमान में झारखंड वार्ता (समाचार संस्था) में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। समाचार लेखन, फीचर स्टोरी और डिजिटल कंटेंट तैयार करने में मेरी विशेष रुचि है। सटीक, सरल और प्रभावी भाषा में जानकारी प्रस्तुत करना मेरी ताकत है। समाज, राजनीति, खेल और समसामयिक मुद्दों पर लेखन मेरा पसंदीदा क्षेत्र है। मैं हमेशा तथ्यों पर आधारित और पाठकों के लिए उपयोगी सामग्री प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूं। नए विषयों को सीखना और उन्हें रचनात्मक अंदाज में पेश करना मेरी कार्यशैली है। पत्रकारिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करता हूं।